Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vantika Agarwal, 11th Indian woman to become International Master, Gain 61 FIDE rating points in two months

Chess: वंतिका अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय मास्टर बनने वाली 11वीं भारतीय महिला, अब एशियन गेम्स में करेंगी कमाल

Mon, 01 May 2023 04:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 May 2023 04:32 PM IST
सार

वंतिका अग्रवाल ने पिछले दो महीनों में चार अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने फाइड रेटिंग में 61 अंक हासिल किए। वह देश की 11वीं महिला हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय मास्टर का खिताब मिला है। वहीं, रैंकिंग में वह तीसरे स्थान पर हैं। 
 

विज्ञापन
Vantika Agarwal, 11th Indian woman to become International Master, Gain 61 FIDE rating points in two months
वंतिका अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियन गेम्स से पहले भारत की चेस खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल शानदार लय में चल रही हैं। उन्होंने पिछले दो महीनों में चार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने फाइड रेटिंग (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ) में 61 अंक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह देश की तीसरी सबसे बेहतरीन रैंकिंग वाली खिलाड़ी बन गई हैं। अब वंतिका से ऊपर सिर्फ कोनेरू हंपी और हरिका द्रोणवल्ली हैं। हंपी देश की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं, हरिका दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


महिला ग्रैंड मास्टर वंतिका के पास 2428 रेटिंग अंक हैं, जबकि हरिका के पास 2501 और हंपी के पास 2567 अंक हैं। वंतिका ने बुडापेस्ट में अपना तीसरा और अंतिम आईएम मानदंड हासिल किया और शतरंज में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर खिताब हासिल करने वाली 11वीं भारतीय महिला बन गई हैं। उनका चयन चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई खेलों के लिए किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन


मेनोरका ओपन में बनी चैंपियन
वंतिका पिछले महीने स्पेन में मेनोरका ओपन में महिला चैंपियन बनी थी। उन्होंने जनवरी 2023 में कोहलापुर में आयोजित राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में कांस्य पदक और फरवरी 2023 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए स्वर्ण पदक भी जीता है। वह 2022 में 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारत की दूसरी टीम के लिए पहले बोर्ड में खेली थीं और आईएम मानदंड हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में बनी थीं महिला ग्रैंड मास्टर
वंतिका ने 2021 में महिला ग्रैंड मास्टर का खिताब हासिल किया था और राष्ट्रीय महिला चैंपियन बनीं थीं। उन्होंने इसी साल फाइड बिनेंस बी स्कूल कप में अपनी स्कूल एसआरसीसी के लिए स्वर्ण पदक जीता था। 2020 में वह चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। वंतिका को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर चुके हैं और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए पूर्व भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed