फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Uzbekistan GM Yakubboev Who Refused To Shake Hands With Vaishali, Meets Her And Gifts Chocolates

VIDEO: हाथ नहीं मिलाने वाले उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर ने वैशाली से की मुलाकात, फूल और चॉकलेट उपहार में दी

Fri, 31 Jan 2025 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Jan 2025 10:24 AM IST
सार

उज्बेक ग्रैंडमास्टर ने वैशाली से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनसे फिर से माफी मांगी और उन्हें फूल और चॉकलेट उपहार में दी। मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। वैशाली और प्रज्ञानंद के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
Uzbekistan GM Yakubboev Who Refused To Shake Hands With Vaishali, Meets Her And Gifts Chocolates
वैशाली और प्रज्ञानंद से मिलते याकुबोएव - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत की स्टार शतरंज खिलाड़ी वैशाली से हाथ नहीं मिलाकर उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक याकुबोएव ने विवाद खड़ा किया था। इस घटना के चार दिन बाद अब याकुबोएव ने वैशाली और उनके भाई प्रज्ञानंद से मुलाकात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने वैशाली को उपहार भी दिए और एक्स पर पोस्ट कर माफी भी मांगी है। दरअसल, याकुबोएव ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के बाद भारत की आर वैशाली से हाथ नहीं मिलाया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था। 
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान के जीएम ने मांगी माफी
उज्बेकिस्तान के इस खिलाड़ी ने माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी का अनादर करने का नहीं था और उन्होंने 'धार्मिक कारणों' से इस कदम पर प्रतिक्रिया नहीं दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में  वैशाली को याकुबोएव के खिलाफ चौथे दौर की प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अपना हाथ बढ़ाते हुए देखा जा सकता है, जो इसका जवाब दिए बिना बैठ गए, जिससे भारतीय खिलाड़ी हैरान रह गईं। इसके बाद याकुबोएव को भारत की एक और स्टार खिलाड़ी दिव्या देशमुख से हाथ मिलाते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Uzbekistan GM Yakubboev Who Refused To Shake Hands With Vaishali, Meets Her And Gifts Chocolates
आर वैशाली - फोटो : X
याकुबोएव ने फूल और चॉकलेट उपहार में दी
वीडियो वायरल होने के बाद याकुबोएव ने 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट करते हुए कहा था कि वह वैशाली और उनके भाई प्रज्ञानंद का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वह धार्मिक कारणों से अन्य महिलाओं को नहीं छूते हैं। अब उज्बेक ग्रैंडमास्टर ने वैशाली से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनसे फिर से माफी मांगी और उन्हें फूल और चॉकलेट उपहार में दी। मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। वैशाली और प्रज्ञानंद के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

याकुबोएव ने लिखी यह बात
याकुबोएव ने शतरंज बेस इंडिया द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वैशाली और उनके भाई आर प्रज्ञानंद से माफी मांगते हुए कहा, 'वहां जो हुआ, उसके लिए मुझे खेद है। यह हम दोनों के लिए एक अजीब स्थिति थी। मैं उस दिन हर काम जल्दी कर रहा था। यह कुछ गलतफहमी की तरह लग रहा है। मैं आप दोनों को आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। बस यही कहना चाहता हूं। मैं आपका और आपके भाई दोनों का सम्मान करता हूं। आप दोनों और सभी भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का सम्मान करता हूं।'

वैशाली ने याकुबोएव ने दी यह प्रतिक्रिया
वहीं, वैशाली ने कहा, 'मैं इस चीज को समझ सकती हूं। मैंने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए हमें बुरा महसूस नहीं करना पड़ा। आपने वास्तव में मुझसे माफी मांगी, इसलिए अब सबकुछ ठीक है। आपको इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।' मुलाकात के बाद, याकुबोएव ने यह भी कहा कि उन्हें वैशाली और उनकी टीम को अपने कारणों के बारे में पहले से सूचित करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed