फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CM C Joseph Vijay continues rewarding Tamil Nadu athletes, announces Rs 50 lakh for 4*400 m relay medallists

एशियन गेम्स 2026: पदक विजेता तमिलनाडु की इन 2 एथलीट्स पर पैसों की बारिश; सीएम विजय ने किया 50 लाख देने का एलान

Fri, 25 Sep 2026 02:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Sep 2026 02:42 PM IST
सार

भारत ने खबर लिखे जाने तक एशियन गेम्स 2026 में 19 पदक जीत लिए हैं। इनमें दो स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य जीते हैं। चीन फिलहाल शीर्ष पर है।

विज्ञापन
CM C Joseph Vijay continues rewarding Tamil Nadu athletes, announces Rs 50 lakh for 4*400 m relay medallists
सीएम सी जोसेफ विजय - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड 4 गुणा 400 मीटर रील में रजत पदक जीतने वाली टीम के दो एथलीट्स के लिए इनाम की घोषणा की है। गुरुवार को भारतीय टीम ने ऐतिहासिक रजत था। इस टीम में तमिलनाडु के थो एथलीट्स विथ्या रामराज और विशाल टी के के अलावा टीएस मनु और एमआर पोवम्मा शामिल थे। सीएम विजय ने विथ्या और विशाल को 50-50 लाख रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। इससे पहले सीएम विजय ने एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जी कमालिनी को 75 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन



CM Vijay congratulated both Vishal TK and Vithya Ramraj. Image: Screengrab from X/@CMOTamilnadu
विज्ञापन

विजय ने कमालिनी को बधाई दी थी
विजय ने फाइनल में श्रीलंका पर भारत की 147 रन की जीत के बाद तमिलनाडु की रहने वाली कमालिनी को बधाई दी थी। ताजा घोषणा के साथ, एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली भारतीय टीमों का हिस्सा रहे तमिलनाडु के दो अलग-अलग एथलीट समूहों को अब राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

भारत ने जीता ऐतिहासिक रजत पदक
भारत ने मिश्रित 400 गुणा 400 मीटर में रजत पदक जीता था। पूवामा माचेतिरा, विशाल थेनारासु, वित्या रामराज और मनु थेकिनालिल की चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और 3:14.46 मिनट का समय लिया और दूसरे स्थान पर रहे। भारत एक समय पिछड़ गया था, लेकिन बाद में वापसी करते हुए पहले तीसरे स्थान पर आया और फिर आखिरकार अंतिम लैप में दूसरे स्थान पर फिनिश करने में सफल रहा।  बहरीन ने 3:12.87 के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन

भारत पदक तालिका में 12वें स्थान पर
भारत ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में मिश्रित चार गुणा 400 स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। यह लगातार तीसरी बार है जब भारत ने इस स्पर्धा में एशियाड का पदक अपने नाम किया है। भारत ने खबर लिखे जाने तक एशियन गेम्स 2026 में 19 पदक जीत लिए हैं। इनमें दो स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य जीते हैं। चीन फिलहाल शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed