फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   UTT 4: Bengaluru Smashers beat Puneri Paltan 8-7; Hopes of reaching playoffs remain intact

UTT 4: बेंगलुरु स्मैशर्स ने पुनेरी पलटन को 8-7 से हराया; प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

Mon, 24 Jul 2023 08:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 08:47 AM IST
सार

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और नतालिया बाजोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु स्मैशर्स के नॉकआउट में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

विज्ञापन
UTT 4: Bengaluru Smashers beat Puneri Paltan 8-7; Hopes of reaching playoffs remain intact
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन में बेंगलुरु स्मैशर्स के नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। रविवार को बेंगलुरु की टीम ने पुनेरी पलटन को रोमांचक मुकाबले में 8-7 के अंतर से हरा दिया। इस मैच में स्टार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और नतालिया बाजोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु स्मैशर्स के नॉकआउट में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
विज्ञापन

  
पुनेरी पलटन ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और इस टीम को जीत के लिए केवल एक गेम की जरूरत थी, ऐसे में नतालिया मुकाबले के आखिरी मैच के लिए टेबल पर आईं और उन्होंने अर्चना कामथ को 3-0 से हराकर बेंगलुरु स्मैशर्स को लीग में जीवित रखा। पहले गेम में नतालिया ने 11-8 से रोमांचक जीत दर्ज की। उन्होंने शक्तिशाली फोरहैंड के साथ सटीक बैकहैंड लगाए और उसी स्कोरलाइन से दूसरा गेम भी जीत लिया। पोलिश पैडलर ने फिर निर्णायक गेम में भी अपना धैर्य बनाए रखा और अपने पिनपॉइंट शॉट्स से इसे भी 11-9 से जीतकर 3-0 से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

 
इससे पहले, भारत की सर्वोच्च रैंक वाली महिला खिलाड़ी मनिका ने चेक गणराज्य हाना माटेलोवा को 2-1 से हराकर बेंगलुरु स्मैशर्स के लिए सीजन 4 में अपनी तीसरी महिला एकल जीत दर्ज की। दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी मनिका ने शुरुआत में ही अपने बैकएंड पर उम्दा कंट्रोल दिखाते हुए पहला गेम 11-9 से जीत लिया। इसके बाद हाना ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम 11-8 से जीत लिया और मैच को निर्णायक गेम में ले गईं। मनिका ने हालांकि तीसरे गेम में धैर्य बनाए रखा और इस गेम को 11-6 से अपने नाम करने के साथ-साथ मैच भी जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुनिया के 58वें नंबर के खिलाड़ी किरिल गेरासिमेंको ने 2018 आईटीटीएफ अफ्रीकी-कप चैंपियन उमर अस्सर को 2-1 से हराकर बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को बेहतरीन शुरुआत दी। दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी उमर ने पहले गेम की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और फ्लैंक्स को टारगेट करते हुए इसे 11-8 से जीत लिया। इसके बाद हालांकि किरिल ने बेहतरीन वापसी करते हुए गोल्डन प्वाइंट के जरिए दूसरा गेम जीत कर हिसाब बराबर कर लिया। तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। यह गेम भी गोल्डन प्वाइंट तक गया, जहां कजाकिस्तान के खिलाड़ी ने मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए गेम और मैच अपने नाम कर लिया।
 
मुकाबले के तीसरे मैच हाना और मानुष शाह ने मनिका और किरिल को 3-0 से हराकर पुनेरी पलटन टेबल टेनिस को मुकाबले में वापस ला दिया। बेंगलुरु स्मैशर्स की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन हाना और मानुष ने तुरंत रिएक्ट किया और पहला गेम 11-9 से जीत लिया। उन्होंने गोल्डन प्वाइंट के माध्यम से दूसरा भी गेम जीतने के लिए अपना मोमेंटम बनाए रखा। तीसरा गेम भी 11-4 से हाना और मानुष के नाम रहा।

 
पुनेरी पलटन टेबल टेनिस ने अपनी बढ़त को और आगे बढ़ाया। इसका कारण यह था कि मानुष ने टाई के अंतिम मैच में जीत चंद्रा को 2-1 से हरा दिया। वडोदरा का यह खिलाड़ी पहली सर्विस से ही आत्मविश्वास से भरा दिखा और शुरुआती गेम 11-9 से जीत लिया और फिर उसी स्कोर से अगला गेम जीत लिया। जीत ने हालांकि तीसरा गेम 11-7 से जीतकर बेंगलुरु स्मैशर्स की उम्मीदें बरकरार रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed