फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Usain Bolt Back On Track

ट्रैक पर फिर दौड़ेगा फर्राटा चैंपियन बोल्ट का करंट

Thu, 23 Jul 2015 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jul 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
Usain Bolt Back On Track
वो जब दौड़ता है तो ट्रैक पर मानो करंट दौड़ता है। बिजली की गति से दौड़ने वाले जमैका के उसेन बोल्ट के पैरों में जैसे पहिए लगे हैं। 100 और 200 मीटर की रेस में विश्व रिकॉर्डधारी बोल्ट ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं लेकिन पिछले छह हफ्ते की चोट ने उन्हें ट्रैक से दूर रखा है।
विज्ञापन


अब शुक्रवार को लंदन डायमंड लीग में फिर से दौड़ने को तैयार बोल्ट पर अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करने का मौका है क्योंकि चार महीने बाद बीजिंग में वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी है। ब्रिटेन के सितारे मो फराह और जैसिका एनिस हिल की तरह बोल्ट भी अपना पुराना जादूई प्रदर्शन दिखाना चाहेंगे।
विज्ञापन


यह वही ट्रैक है जहां बोल्ट ने तीन साल पहले ओलंपिक गोल्ड जीता था। 28 साल के जमैकाई धावक ने पिछली रेस 13 जून को लगाई थी जब उन्हें न्यूयॉर्क डायमंड लीग की 200 मीटर की स्पर्धा में अपने 19 साल के ट्रेनिंग पार्टनर जारनेल ह्यूजेस से पार पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। उसके बाद से ही बोल्ट जर्मन के 72 वर्षीय डॉ हैंस विहलेम मुलर से अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हीलिंग हैंस’ के नाम से मशहूर इस डाक्टर ने माइकल जॉर्डन, डिएगो माराडोना, लूसियानो पावारोटी और बोनो जैसे खिलाड़ियों का इलाज किया है। अब बोल्ट लंबे समय से कोच रहे ग्लेन मिल्स के साथ फिर से कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

अमेरिका के जस्टिन गैटलिन इस समय विश्व रैंकिंग में 100 मीटर (9.74 सेकेंड) और 200 मीटर (19.57 सेकेंड) में शीर्ष पर हैं। बोल्ट के सामने अब वहीं जादूई फार्म पाने की चुनौती है जिसके दम पर उन्होंने ओलंपिक में दूसरी बार 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर का खिताब जीता है।

कौन देगा बोल्ट को चुनौती
इस साल बोल्ट ने 100 मीटर की केवल एक रेस में हिस्सा लिया है। वहां भी अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक बेहतर नहीं कर पाए थे।  उन्होंने 19 अप्रैल को रियो डि जेनेरियो में विशेष रूप से निर्मित ट्रैक पर 10.12 सेकेंड का औसत सा प्रदर्शन किया था।  


100 मीटर में बोल्ट के सामने जमैका के हमवतन नेस्टा कार्टर होंगे जिन्होंने 2013 की विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीता था। इसके अलावा कॉमनवेल्थ चैंपियन केमर बेली कोल, अमेरिका के माइक रोजर्स, यूरोपीय 100 मीटर विजेता ब्रिटेन के जेम्स डासेलू और फ्रांसीसी जिमी विकाट होंगे। जिमी ने चार जुलाई को 9.86 सेकेंड का समय निकालकर यूरोपियन रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed