{"_id":"66cd9bbb9da15bbfd30c7cd6","slug":"us-open-2024-sumit-nagal-out-in-first-round-of-us-open-coco-gauff-djokovic-in-second-round-with-easy-win-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US Open 2024: सुमित नागल यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर, कोको गॉफ-जोकोविच आसान जीत के साथ दूसरे दौर में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
US Open 2024: सुमित नागल यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर, कोको गॉफ-जोकोविच आसान जीत के साथ दूसरे दौर में
Tue, 27 Aug 2024 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:56 PM IST
सार
नागल ने दो घंटे और 20 मिनट तक चले मैच में दो बार अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ी जबकि नीदरलैंड के खिलाड़ी ने ब्रेक प्वाइंट के 11 मौकों में से छह को भुनाया। झज्जर के रहने वाले 27 वर्षीय नागल को लय हासिल करने में कुछ समय लगा। उन्होंने शुरू में कई गलतियां की जिनका आखिर में उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष खिलाड़ी सुमित नागल यहां शुरुआती दौर में नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर से सीधे सेटों में हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल से बाहर हो गए। नागल को अपनी पहली सर्विस में संघर्ष करना पड़ा और वह सोमवार की रात को खेले गए मैच में ग्रिक्सपुर से 1-6, 3-6, 6-7(8) से हार गए। वहीं, सर्बिया के नोवाक जोकोविच राडू एल्बॉट के खिलाफ 6-2, 6-2, 6-4 से मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए।
नागल ने दो घंटे और 20 मिनट तक चले मैच में दो बार अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ी जबकि नीदरलैंड के खिलाड़ी ने ब्रेक प्वाइंट के 11 मौकों में से छह को भुनाया। झज्जर के रहने वाले 27 वर्षीय नागल को लय हासिल करने में कुछ समय लगा। उन्होंने शुरू में कई गलतियां की जिनका आखिर में उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।
दूसरे सेट में जब नागल 3-5 से पीछे थे तब हल्की बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कुछ अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। नागल अब पुरुष युगल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। पुरुष युगल में भारत के रोहन बोपन्ना, युकी भांबरी, एन श्रीराम बालाजी और नागल अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ खेलेंगे।

कोको गॉफ
- फोटो : X @rolandgarros
वहीं, मौजूदा चैंपियन कोको गॉफ ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। गॉफ ने सोमवार को यहां पहले दौर के मैच में वरवरा ग्रेचेवा को 6-2, 6-0 से पराजित किया। गॉफ हाल में खराब फॉर्म से जूझ रही थी लेकिन उन्होंने शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा।
उन्होंने मैच के बाद कहा, 'पिछले कुछ सप्ताह मुश्किल भरे थे। मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध थी लेकिन मुझे अपने अलावा किसी के सामने कुछ साबित नहीं करना है।' अमेरिका के एक अन्य खिलाड़ी और पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 13वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने 2020 के चैंपियन डोमिनिक थिएम को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया। थिएम का यह अमेरिकी ओपन में आखिरी मैच था क्योंकि वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि इस सत्र के बाद वह संन्यास ले लेंगे।

नोवाक जोकोविच
- फोटो : PTI
अमेरिकी ओपन में 2017 की चैंपियन स्लोएन स्टीफंस ने क्लारा ब्यूरेल के खिलाफ शुरुआती नौ गेम जीते लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई और उन्हें 0-6, 7-5, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में जिन अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाई उनमें इस महीने की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली सातवीं वरीयता प्राप्त झेंग क्विनवेन, ओलंपिक की रजत पदक विजेता और यहां 24वींं वरीयता प्राप्त डोना वेकिच, 12वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसाटकिना और 14वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज़ शामिल है।
नौवीं वरीयता प्राप्त मारिया सककारी दाहिने कंधे में चोट के कारण एक सेट के बाद मैच से हट गई। पुरुष वर्ग में जिस वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा वह 15वें वरीय होल्गर रूण थे, जिन्हें अमेरिका के ब्रैंडन नकाशिमा ने 6-2, 6-1, 6-4 से हराया। पुरुष वर्ग में जोकोविच के अलावा आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों में चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव, छठी वरीयता प्राप्त एंड्री रुबलेव, आठवें वरीय कैस्पर रूड, नौवें वरीय और 2022 के उपविजेता ग्रिगोर दिमित्रोव तथा 12वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज़ शामिल है।