फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2023 Badminton PV Sindhu and Lakshya Sen reach quarterfinals

US Open 2023 Badminton: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, सीधे गेमों में जीत के साथ लक्ष्य भी आगे बढ़ें

Sat, 15 Jul 2023 02:31 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jul 2023 02:31 AM IST
सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने कोरिया की सुंग शुओ युन को 21-14, 21-12 से हराया। पिछले सप्ताह कनाडा ओपन सुपर 500 खिताब जीतने वाले सेन ने चेक गणराज्य के जेन लोदा को 39 मिनट में 21-8, 23-21 से हराया।

विज्ञापन
US Open 2023 Badminton PV Sindhu and Lakshya Sen reach quarterfinals
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके यहां यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने कोरिया की सुंग शुओ युन को 21-14, 21-12 से हराया। पिछले सप्ताह कनाडा ओपन सुपर 500 खिताब जीतने वाले सेन ने चेक गणराज्य के जेन लोदा को 39 मिनट में 21-8, 23-21 से हराया।
विज्ञापन


सिंधु को सुंग के खिलाफ ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। सिंधु ने शुरुआत में ही 7-2 की बढ़त बना ली और फिर इसे 13-5 कर लिया। सुंग इस अंतर को 11-14 करने में सफल रहीं लेकिन सिंधु ने इसके बाद अपने दमदार खेल से उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सिंधु को दूसरे गेम की शुरुआत में सुंग से कड़ी टक्कर मिली। सुंगुने 5-3 की मामूली बढ़त हासिल की लेकिन सिंधु ने इसे 7-7 से बराबर किया और फिर 11-8 की बढ़त ले ली। स्कोर 16-12 होने के बाद सिंधु ने लगातार पांच अंक जुटा कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य सेन ने दोनों गेम में किया शानदार प्रदर्शन
लक्ष्य सेन ने चेक गणराज्य के खिलाड़ी के खिलाफ पहले गेम में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने 6-1 की बढ़त लेने के बाद इसे बढ़ाकर 17-5 कर लिया। इसके बाद उन्हें इस गेम को जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सेन को हालांकि दूसरे गेम में 39 साल के खिलाड़ी ने कड़ी चुनौती दी जेन ने 8-5 की बढ़त लेकर सेन को चौंका दिया। उन्होंने अपनी बढ़त को 19-14 किया लेकिन सेन ने इसके बाद शानदार वापसी की। इस भारतीय खिलाड़ी ने स्कोर को 19-19 बराबर करने के बाद कुछ शानदार बचाव किये और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेन और शंकर के बीच होगी भिड़ंत
सिंधु का अगला मुकाबला चीन की गाओ फांग जी से होगा, जबकि पुरुष एकल में मुकाबला दो भारतीयों के बीच होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त सेन चेन्नई के 19 वर्षीय एस शंकर मुथुसामी से भिड़ेंगे। विश्व जूनियर चैंपियनशिप (2022) के रजत पदक विजेता शंकर ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन पर 21-18, 21-23, 21-13 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed