फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2022 Former champion Andy Murray out Coco Gauff and Daniil Medvedev reach fourth round

US Open 2022: पूर्व चैंपियन एंडी मरे बाहर, कोको गॉफ, किर्गियोस और दानिल मेदवेदेव चौथे दौर में पहुंचे

Sat, 03 Sep 2022 11:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Sep 2022 11:37 PM IST
सार

पुरुष एकल में तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन मरे को साढ़े तीन घंटे तक चले मैच में इटली के माटेओ बेरेटिनी ने 6-4, 6-4, 6-7 (1), 6-3 से हरा दिया। वहीं, जून में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वालीं अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ ने मेडिसन कीज को हराया।

विज्ञापन
US Open 2022 Former champion Andy Murray out Coco Gauff and Daniil Medvedev reach fourth round
एंडी मरे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

2012 के यूएस ओपन चैंपियन ब्रिटेन एंडी मरे तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। पुरुष एकल में तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन मरे को साढ़े तीन घंटे तक चले मैच में इटली के माटेओ बेरेटिनी ने 6-4, 6-4, 6-7 (1), 6-3 से हरा दिया। वहीं, जून में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वालीं 18 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ ने मेडिसन कीज को 6-2, 6-3 से हराकर पहली बार यूएस ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई। गॉफ का सामना अब झांग शुआई से होगा, जिन्होंने रेबेका मैरिनो को 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में मौजूदा चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने चीन के वू यिबिंग को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया। उनका सामना अब विंबलडन उपविजेता निक किर्गियोस से होगा। ऑस्ट्रेलिया के 23वें वरीय किर्गियोस ने अमेरिका के जेजे वुल्फ को 6-4, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


वू यिबिंग यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंचने वाले पहले चीनी खिलाड़ी हैं। उनके पास मेदवेदेव की तीखी सर्विस का कोई जवाब नहीं था। रूसी खिलाड़ी ने कुल 12 ऐस जमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों के वर्ग में फ्रेंच ओपन के उपविजेता कैस्पर रूड ने 29वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल को पांच सेटों में हराया, जबकि 27 वें नंबर के करेन खाचानोव ने अपने प्रतिद्वंद्वी जैक ड्रेपर के चोटिल होने के कारण तीसरे सेट से हटने के बाद अगले दौर में जगह बनाई।


महिलाओं एक अन्य मैच में विंबलडन की फाइनलिस्ट ओंस जेबुअर ने 31वीं वरीयता प्राप्त शेल्बी रोजर्स को 4-6, 6-4, 6-3 से पराजित किया। उन्हें अब वेरोनिका कुडरमेतोवा का सामना करना है, जिन्होंने डालमा गल्फी को केवल 47 मिनट में 6-2, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed