{"_id":"42257920-4c29-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"up-government-honours-sushil-kumar-with-50-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने सुशील को दिए 50 लाख","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
यूपी सरकार ने सुशील को दिए 50 लाख
लखनऊ/एजेंसी
Updated Sat, 22 Dec 2012 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन ओलंपिक में रजत पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई महोत्सव में आयोजित राष्ट्रीय दंगल के दौरान सुशील को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यूपी में कुश्ती अकादमी बनवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार कुश्ती को प्रोत्साहित करने के लिए अकादमी बनवाएगी तथा अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल अकादमी बनवाने में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। कुश्ती के ओलंपिक विजेता सुशील कुमार को पुरस्कृत एवं सम्मानित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील ने अपना एवं देश का नाम रोशन किया है। इनके प्रदर्शन से लोगों में कुश्ती खेल के प्रति रूचि बढ़ी है।
विज्ञापन
मास्टर चन्दगीराम स्टेडियम में आयोजित मल्ल विद्या की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में लगभग 250 पहलवानों ने अपना कौशल दिखाया। अखिलेश ने इस अवसर पर अपने पैतृक गांव सैफई आए राष्ट्रीय एवं ख्याति प्राप्त अनेक पहलवानों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को पगड़ी बांध कर और गदा भेंट कर सम्मानित किया तथा सैफई में मुख्यमंत्री द्वारा सुशील को पुरस्कृत करने पर सरकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन