फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Under-17 World Championship: Indian women wrestlers Aditi Neha Pulkit Mansi became world champions won gold

अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अदिति, नेहा, पुलकित और मानसी विश्व चैंपियन बनीं, जीते स्वर्ण पदक

Thu, 22 Aug 2024 11:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 22 Aug 2024 11:22 PM IST
सार

भारत को इस चैंपियनशिप में और पदक मिल सकते हैं। राज बाला (40 किग्रा) कांस्य पदक के प्लेऑफ में खेलेंगे जबकि मुस्कान (53 किग्रा) और रंजिता (61 किग्रा) के पास भी रेपचेज राउंड के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका है।

विज्ञापन
Under-17 World Championship: Indian women wrestlers Aditi Neha Pulkit Mansi became world champions won gold
अदिति, नेहा, पुलकित और मानसी - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय महिला पहलवान अदिति कुमारी (43 किग्रा), नेहा (57 किग्रा), पुलकित (65 किग्रा) और मानसी लाठेर (73 किग्रा) गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कैडेट्स टूर्नामेंट के अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अंडर-17 की विश्व चैंपियन बन गईं। इसके अलावा काजल (69 किग्रा) और श्रुतिका शिवाजी पाटिल (46 किग्रा) ने भी फाइनल में जगह बनाकर अपने पदक किए। उनके फाइनल मैच शुक्रवार को होंगे।
विज्ञापन

अदिति और नेहा ने जीते पदक
भारत को इस चैंपियनशिप में और पदक मिल सकते हैं। राज बाला (40 किग्रा) कांस्य पदक के प्लेऑफ में खेलेंगे जबकि मुस्कान (53 किग्रा) और रंजिता (61 किग्रा) के पास भी रेपचेज राउंड के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका है। 49 किग्रा वर्ग में पहलवान नहीं उतारने के बावजूद भारत की महिला टीम ट्रॉफी जीतना अब तय माना जा रहा है। अदिति ने यूनान की मारिया लौइजा गिकिका को खिताबी मुकाबले में 7-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, नेहा ने फाइनल में जापान की सो सुतसुई को पछाड़ दिया। नेहा ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलकित और मानसी ने भी जीता स्वर्ण
पुलकित ने तटस्थ एथलीट के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रही डारिया फ्रोलोवा पर 6-3 से जीत हासिल की। वह 5-0 से आगे चल रही थीं, लेकिन मुकाबले के अंत में उन्होंने ‘पुशआउट प्वाइंट’ और सावधानी बरती जिससे फ्रोलोवा को तीन अंक हासिल करने का मौका मिल गया। फ्रोलोवा ने जीत हासिल करने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन पुलकित ने अंतिम 20 सेकंड में अच्छा बचाव करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मानसी ने फाइनल में हन्ना पिरस्काया को 5-0 से हराया। इससे पहले भारत ने ग्रीको रोमन शैली में दो कांस्य पदक भी जीते थे जिसमें रौनक दहिया और साईनाथ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed