{"_id":"66c89cb3ae681751430be158","slug":"under-17-world-championship-india-s-men-s-freestyle-wrestlers-could-not-replicate-success-of-women-wrestlers-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"U-17 World Championship: महिलाओं के प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके पुरुष पहलवान, सेमीफाइनल में नहीं बना पाए जगह","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
U-17 World Championship: महिलाओं के प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके पुरुष पहलवान, सेमीफाइनल में नहीं बना पाए जगह
Fri, 23 Aug 2024 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:59 PM IST
सार
भारत के पांच पुरुष पहलवान मैट पर उतरे, लेकिन कोई भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। इन पहलवानों का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि सिर्फ हर्ष और वेविक ही एक दौर में जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन
अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप
- फोटो : UWW
विस्तार
भारतीय महिला पहलवानों ने गुरुवार को अम्मान में जारी अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था और चार स्वर्ण पदक जीते थे, लेकिन पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके। शुक्रवार को भारत के पांच पुरुष पहलवान मैट पर उतरे, लेकिन कोई भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। इन पहलवानों का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि सिर्फ हर्ष और वेविक ही एक दौर में जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन
हर्ष ने 48 किग्रा भार वर्ग में एरबोल बोलोतोव पर 6-2 से जीत दर्ज की, लेकिन क्वार्टर फाइनल में चिंगिस सैरिग्लार से हार गए। जयवीर सिंह (55 किग्रा) पहले दौर में अजतबर्डी अशिरगुलयेव से (3-3) हार गए। अशिरगुलयेव की चुनौती भी क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गई जिससे भारतीय पहलवान की रेपेचेज के जरिए वापसी की उम्मीद भी टूट गई। सागर (65 किग्रा) अपने क्वालिफिकेशन मुकाबले में बाकदौलेत अकिमझान से 5-7 से पराजित हो गए और अब उन्हें रेपेचेज के बारे में जानने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेविक ने आलियाकसेई कुरिला को 11-4 से पराजित किया लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में निकोलोज मैसूराद्जे से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गए। जसपूरन सिंह (110 किग्रा) कजाखस्तान के येडिगे कासिमबेक से (1-1) हार गए।
मालूम हो कि महिलाओं की स्पर्धा में भारत की चार पहलवान विश्व चैंपियन बनीं थी, जबकि दो पहलवान काजल (69 किग्रा) और श्रुतिका शिवाजी पाटिल (46 किग्रा) स्वर्ण पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। अदिति कुमारी (43 किग्रा), नेहा (57 किग्रा), पुलकित (65 किग्रा) और मानसी लाठेर (73 किग्रा) ने अपने वर्गो में विश्व खिताब जीते।