फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   U17 World Wrestling Championship: Raunak Dahiya wins bronze medal, three women wrestlers enter semi-finals

U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: रौनक दहिया ने जीता कांस्य पदक, तीन महिला पहलवानों ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

Wed, 21 Aug 2024 08:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

अपने आयु वर्ग की विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज रौनक ने कांस्य पदक के प्लेऑफ में तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को आसानी से 6-1 से हराया। यह मौजूदा चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है।

विज्ञापन
U17 World Wrestling Championship: Raunak Dahiya wins bronze medal, three women wrestlers enter semi-finals
रौनक दहिया - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के रौनक दहिया ने बुधवार को 110 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि तीन भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इनमें अदिति कुमारी (43 किग्रा), नेहा (57 किग्रा) और पुल्कित (65 किग्रा) शामिल हैं। 
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचीं तीनों पहलवान
अदिति ने यूक्रेन की कैरोलिना शपेरिक (10-0) और मरियम मोहम्मद अब्देलाल (4-2) को हराकर महिला कुश्ती के 43 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत एलेक्सांद्रा बेरेजोवस्काइया से होगी। नेहा ने 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में बिना कोई अंक गंवाएं जगह बनाई। उन्होंने यूनान की माइरी मेनी को चित्त करने के बाद जॉर्जिया की मिरांडा केपेनाद्जे को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया। वह अंतिम चार के मुकाबले में कजाखस्तान की अन्ना स्ट्रेटेन के खिलाफ उतरेंगी। पुल्कित ने 65 किग्रा वर्ग में चीन के लिंग केइ को पछाड़ने के बाद जूलियाना केटेनजारो के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज की। वह फाइनल में जगह बनाने के लिए मिस्र की मराम इब्राहिम ऐली से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के पास एक और पदक जीतने का मौका
अपने आयु वर्ग की विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज रौनक ने कांस्य पदक के प्लेऑफ में तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को आसानी से 6-1 से हराया। यह मौजूदा चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है। इससे पहले रौनक सेमीफाइनल में हंगरी के रजत पदक विजेता जोल्टन कजाको से हार गए थे। भारत के पास 51 किग्रा रेपेचेज में दूसरा पदक जीतने का मौका है लेकिन इसके लिए साईनाथ पारधी को कांस्य पदक के प्ले ऑफ में मुसान येरासिल को हराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed