फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   twist in Shane Warne s love life, now love traingle!

शेन वॉर्न की जिंदगी में लगा फिल्मी तड़का!

Fri, 20 Dec 2013 08:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
twist in Shane Warne s love life, now love traingle!

ऑस्ट्रेलिया के महान फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न की निजी जिंदगी किसी बॉलीवुड की फिल्म जैसी हो गई है।

विज्ञापन


क्रिकेट से ज्यादा प्रेमिकाओं से बदलते रिश्ते और विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न एक बार फिर प्रेम त्रिकोण में फंस गए हैं।

ब्रिटिश अभिनेत्री और वॉर्न की प्रेमिका लिज हर्ले ने हाल ही में उनके रिश्तों के बीच आई तल्खी का खुलासा किया था।

पूर्व पत्नी के साथ सुधरे रिश्ते!
लिज ने ट्विटर पर वार्न और उनके ब्रेकअप का कारण असुरक्षा की भावना को बताया। उनके इस बयान ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी।

इस बीच यूके डेली ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि वॉर्न की पूर्व पत्नी और उनके तीन बच्चों की मां सिमोन कैलाहन पूर्व क्रिकेटर के घर पर देखी गईं।

हर्ले ने तोड़ दी थी सगाई
कुछ समय बाद ही हर्ले ने शेन वॉर्न के साथ अपनी सगाई तोड़ दी। 44 वर्षीय वॉर्न और 48 वर्षीय हर्ले इस वर्ष लगातार अपने बनते बिगड़ते रिश्तों को सुधारने में ही लगे रहे।
विज्ञापन


कई बार उनके अलग होने और फिर एक होने की खबरें मीडिया में छाई रहीं। लेकिन इस लोकप्रिय प्रेमी जोडे़ के बीच अब इन एक तीसरी महिला के आने से फिर से दोनों के बीच लकीर खिंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटकलों के मुताबिक सिमोन को ही वार्न और हर्ले के बीच विवाद का कारण माना जा रहा है।

वॉर्न ने 11 वर्ष की अपनी शादी को 2006 में समाप्त कर दिया था। ब्रेकअप के बाद अब वॉर्न भी हर्ले से ट्विटर के जरिये ही बात कर रहे हैं। हाल ही में वॉर्न ने एक ट्विटर कर कहा, "आप अपनी जिंदगी में नए अध्याय को तब तक शुरू नहीं कर सकते हैं जब तक कि आप पिछले अध्याय की ओर देखना बंद न कर दें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed