{"_id":"69fdc11b9aa24c1e4102ce55","slug":"training-in-isolation-would-send-wrong-message-aman-sehrawat-russia-tour-halted-chief-coach-exercises-veto-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहलवान अमन सेहरावत का रूस दौरा रुका: चीफ कोच ने लगाया वीटो, बोले- अकेले तैयारियां करने से जाएगा गलत संदेश","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
पहलवान अमन सेहरावत का रूस दौरा रुका: चीफ कोच ने लगाया वीटो, बोले- अकेले तैयारियां करने से जाएगा गलत संदेश
Fri, 08 May 2026 04:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 08 May 2026 04:25 PM IST
सार
इस वक्त लखनऊ में एशियाई खेलों की तैयारी के लिए पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन पहलवानों का राष्ट्रीय कैंप चल रहा है जिसमें अमन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अमन सेहरावत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुश्ती में स्टार कल्चर खत्म करने की तैयारी कर ली गई है। पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहलवान अमन सेहरावत को रूस के मखाचकला में अकेले तैयारियां करने से रोक दिया गया है। अमन के इस रूस दौरे पर वीटो खुद पुरुष फ्रीस्टाइल टीम के चीफ कोच विनोद कुमार ने लगाया है। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत अमन 20 मई तक रूस के इस नामी सेंटर में तैयारियों के लिए जाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए टॉप्स में प्रस्ताव भी दिया था और भारतीय कुश्ती महासंघ से भी अनुमति मांगी थी। जब कोच विनोद को इसका पता लगा तो उन्होंने इस पर आपत्ति जता दी। विनोद ने महासंघ को स्पष्ट किया कि अमन के अकेले रूस में अभ्यास करने से लखनऊ साई सेंटर में चल रहे राष्ट्रीय कैंप का अनुशाषन टूटेगा और अन्य पहलवानों के बीच इसका गलत संदेश जाएगा।
जून में होना है एशियाड का ट्रायल
इस वक्त लखनऊ में एशियाई खेलों की तैयारी के लिए पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन पहलवानों का राष्ट्रीय कैंप चल रहा है जिसमें अमन भी शामिल हैं। अमन का भार वर्ग 57 किलो है, लेकिन वह इस वक्त 61 किलो में खेल रहे हैं। कोच विनोद की योजना जून में होने वाले एशियाड के ट्रायल में अमन को 57 किलो में उतारने की है। इस बीच अमन अपने अभ्यास के साथी रिंकू और फिजियो नैतिक के साथ मखाचकला में अभ्यास का कार्यक्रम बना लिया, जिस पर विनोद ने आपत्ति जता दी।
टीम के साथ रूस में लगाएंगे कैंप
सूत्र बताते हैं कि विनोद ने इस बारे में खुद अमन और कुश्ती महासंघ से बात की। विनोद ने कहा कि किसी पहलवान को अकेले विदेश में तैयारियां कराने की बजाय पूरी टीम को या फिर एशियाड के लिए टीम में चयनित पहलवानों का विदेश में कैंप लगाया जाना चाहिए जिससे सभी पहलवान एक साथ तैयारियां करें। इससे आपस में टीम भावना पैदा होगी। अमन से एशियाड से पहले रूस में पूरी टीम का कैंप लगाने की बात कही गई है। फिल्हाल अमन रूस नहीं गए हैं और लखनऊ में ही कैंप में तैयारियों में जुट गए हैं। टॉप्स के जरिये पहले भी पहलवानों में अकेले विदेश में अभ्यास का चलन रहा है, जिसका कुश्ती महासंघ पहले विरोध कर चुका है।