{"_id":"65c5b36d54fcbf92920bfcb8","slug":"tom-moody-says-performance-of-players-in-ipl-2024-is-important-due-to-t20-world-cup-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tom Moody: टी20 विश्व कप के कारण आईपीएल का प्रदर्शन अहम, मूडी बोले- अच्छी फॉर्म का खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tom Moody: टी20 विश्व कप के कारण आईपीएल का प्रदर्शन अहम, मूडी बोले- अच्छी फॉर्म का खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
Fri, 09 Feb 2024 01:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:10 PM IST
सार
अनुभवी कोच टॉम मूडी ने कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल और आईएलटी-20 जैसी प्रतिस्पर्धी लीग में प्रदर्शन इस बार काफी मायने रखेगा क्योंकि इसका टी-20 विश्वकप से पहले टीम चयन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
टॉम मूडी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुभवी कोच टॉम मूडी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल और आईएलटी-20 जैसी प्रतिस्पर्धी लीग में प्रदर्शन इस बार काफी मायने रखेगा क्योंकि इसका टी-20 विश्वकप से पहले टीम चयन पर असर पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का इस चरण का टी-20 विश्वकप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा।
मूडी ने ‘आईएलटी-20’ की डेजर्ट वाइपर्स टीम द्वारा कराई गई वर्चुअल बातचीत के दौरान कहा, ‘मार्च और मई के बीच खेली जाने वाली आईपीएल के साथ अन्य टी-20 लीग जैसे आईएलटी-20 किसी भी खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई भी घरेलू टीम इन टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखेगी क्योंकि इन लीग में काफी बेहतरीन क्रिकेट खेला जाता है। अगर आप रन जुटा रहे हैं, विकेट झटक रहे हैं और निरंतरता दिखा रहे हैं तो इससे आप अच्छी स्थिति में पहुंच जाते हैं क्योंकि इससे चयन के लिए कठिन फैसले लेने में मदद मिलती है। ’
मूडी ने कहा, ‘इससे आपको इस तरह का आत्मविश्वास मिलता है जो टी-20 विश्वकप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अहम है। ’ भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी हाल में इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के बाद द्रविड़ ने कहा कि हमें विश्वकप से पहले एक साथ खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिलेगा लेकिन हमारे पास आईपीएल जैसा टूर्नामेंट है और सभी नजरें खास खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी और इस बात पर होंगी कि हमें टीम में किस स्थान को भरने की जरूरत है।