फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tokyo Paralympics After the gold showers of congratulations on Avni PM Modi said this is a special moment for Indian sports

टोक्यो पैरालंपिक: स्वर्ण के बाद अवनि पर बधाइयों की बरसात, पीएम मोदी बोले- यह भारतीय खेलों के लिए खास पल 

Mon, 30 Aug 2021 09:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Aug 2021 09:18 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण जीतकर अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। वह पैरा शूटिंग में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 
 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics After the gold showers of congratulations on Avni PM Modi said this is a special moment for Indian sports
अवनि लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार को भारत की शुरुआत स्वर्णिम रही। 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में भारत की अवनि ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पैरा शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली वह पहली खिलाड़ी हैं। जैसे ही अवनि ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता, पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने लिखा कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने अवनि को बधाई देते हुए लिखा - अभूतपूर्ण प्रदर्शन अवनि लेखरा। शूटिंग के लिए आपकी मेहनत, जुनून और कड़ी मेहनत के कारण आप स्वर्ण जीत पाईं। इसके लिए आपको बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए खास पल है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने दी बधाई 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि अवनि लेखरा को इतिहास रचने और भारत को पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जिताने के लिए बधाई। आपके प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। आपके अभूतपूर्व प्रदर्शन के कारण ही आज भारत का तिरंगा पोडियम पर सबसे ऊपर जा सका। 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई 
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी अवनि लेखरा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा - ऐतिहासिक! पैरालंपिक में अपने परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली अवनि लेखरा को बहुत-बहुत बधाई। विश्व में तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए आपके जुनून व समर्पण को पूरा देश सलाम करता है। 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा- अद्भुत... अतुल्य... अभिनंदनीय। टोक्यो पैरालंपिक्स में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक अर्जित कर वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित किया है। भारतवर्ष को आप पर गर्व है। आपकी यह ऐतिहासिक विजय यात्रा अविराम गतिशील रहे...भारत माता की जय।

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष दीपा मलिक ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने पैरा शूटिंग में भारत को पहला पदक जिताने वाली अवनि लेखरा को बहुत-बहुत बधाई। इस युवा निशानेबाज ने खुद को शांत रखा और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर मेडल जीता। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed