फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tokyo Olympics 2021: PV Sindhu may be the female flag bearer at the opening ceremony

टोक्यो ओलंपिक 2021 : उद्घाटन समारोह में सिंधू हो सकती हैं महिला ध्वजवाहक 

Sat, 26 Jun 2021 10:10 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 10:10 AM IST
सार

  • भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों के अनुसार रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू के दो ध्वजवाहकों में से एक होने की संभावना है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021: PV Sindhu may be the female flag bearer at the opening ceremony
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय स्टार शटलर और विश्व चैंपियन पीवी सिंधू टोक्यो ओलंपिक में भारत के दो ध्वजवाहकों में से एक हो सकती हैं। इस बार ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में पहली बार भारत के दो (एक महिला और एक पुरुष) ध्वजवाहक होंगे। भारत ही नहीं ज्यादातर देश 23 जुलाई को होने वाले उद्घाटन समारोह में दो-दो ध्वजवाहकों के साथ दिखेंगे।

विज्ञापन


पुरुष खिलाड़ी का नाम अभी साफ नहीं, पहली बार ओलंपिक में होंगे भारत के दो ध्वजवाहक 
इसकी आधिकारिक घोषणा इस माह के अंत में होगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों के अनुसार रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू के दो ध्वजवाहकों में से एक होने की संभावना है। हालांकि कोई नियम नहीं हैं, लेकिन परंपरा रही है कि पिछले ओलंपिक का पदक विजेता अगले में ध्वजवाहक रहे हैं।
विज्ञापन


रियो में सिंधू और पहलवान साक्षी मलिक ने पदक जीते थे। साक्षी इस बार क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पुरुषों में यह सम्मान किसे हासिल होगा। स्टार खिलाड़ियों में जवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, पहलवान बजरंग पुनिया और मुक्केबाज अमित पंघाल शामिल हैं। रियो में किसी पुरुष खिलाड़ी ने पदक नहीं जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed