{"_id":"4610c78a-4ba5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"three-indians-in-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भारतीय क्वार्टर फाइनल में ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
तीन भारतीय क्वार्टर फाइनल में
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 22 Dec 2012 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के तीन मुक्केबाजों ने पहले राउंड में जीत दर्ज करके शुक्रवार को अजरबेजान के बाकू में चल रहे अगलारोव कप अंतरराष्ट्रीय युवा टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ए सिलाबरासन (56 किग्रा), कैलाश गिल (75 किग्रा) और अभिषेक बेनीवाल (81 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।
विज्ञापन
हाल में भारत-श्रीलंका मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सिलाबरासन ने अजरबेजान के काजिमोव नाटिग को 5-0 से हराया। मिडिलवेट में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन कैलाश गिल ने अजरबेजान के फरजाली तेलाह को 3-2 से हराया। बेनीवाल ने लाइट हैवीवेट वर्ग में इमनोव पाशा को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन