{"_id":"8f893a72-bfd2-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"three-indian-boxer-in-semi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भारतीय मुक्केबाज अंतिम चार में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
तीन भारतीय मुक्केबाज अंतिम चार में
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 18 May 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
साइप्रस के लिमासोल में चल रहे एफएक्सटीएम इंटरनेशनल बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही मनोज कुमार, मनदीप और जगरूप सिंह ने कांस्य पदक पक्के कर लिए।
विज्ञापन
64 किलो वर्ग में मनोज ने क्वार्टरफाइनल में स्पेन के फ्रांक अर्रक्यूहेट को 15-13 से हराया। अब अंतिम चार में उनका मुकाबला इजिप्ट के दिआ तौफीक मोहम्मद से होगा। 69 किलो वर्ग में मनदीप ने लेबनान के अहमद अल नाबोदेह को हराया।
विज्ञापन
इस मैच में मनदीप अपने विपक्षी पर इस तरह हावी रहे कि रेफरी को मुकाबला बीच में ही रोककर भारतीय मुक्केबाज को विजयी घोषित करना पड़ा।
वहीं जगरूप सिंह ने 81 किलो वर्ग में इजिप्ट के आरहिम इब्राहिम को हराया। अब्राहम दूसरे राउंड में रिटायर हर्ट हो गए। अन्य मुकाबलों में एल देवेंद्रो सिंह 49 किलो वर्ग में अल्जीरिया के फुसी मोहम्मद के हाथों पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए
विज्ञापन