फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Thailand Open: Kidambi Srikanth and PV Sindhu Win Matches, Advance to Second Round

Thailand Open: किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू ने जीते मुकाबले, दूसरे दौर में पहुंचे; आयुष बाहर हुए

Wed, 13 May 2026 03:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 13 May 2026 03:38 PM IST
सार

किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए।

विज्ञापन
Thailand Open: Kidambi Srikanth and PV Sindhu Win Matches, Advance to Second Round
किदांबी श्रीकांत-पीवी सिंधू - फोटो : ANI

विस्तार

थाईलैंड ओपन में बुधवार का दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने जहां दूसरे राउंड में आसानी से अपनी जगह बनाई, वहीं उभरते हुए स्टार आयुष शेट्टी को पहले राउंड से ही बाहर होना पड़ा। 
विज्ञापन


पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधू ने चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को महज 33 मिनट में 21-9, 21-12 से हरा दिया। छठी सीड सिंधु ने शुरू से ही रैलियों पर नियंत्रण रखा और तेज प्लेसमेंट के साथ आक्रामक कोर्ट कवरेज को मिलाकर सीजन की अपनी सबसे तेज जीत में से एक हासिल की। पीवी सिंधू का अगला मुकाबला डेनमार्क की अमाली शुल्ज के साथ होगा। दोनों पहली बार आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल के रीमैच में सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-14, 21-15 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी पूरे समय आत्मविश्वास में दिखे और दूसरे गेम में थोड़ी देर की चुनौती के बावजूद आठवें सीड वाले खिलाड़ी को खेल पर हावी नहीं होने दिया। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए चीनी ताइपे के सू ली यांग से भिड़ेंगे।

आयुष शेट्टी जापानी छठे सीड कोडाई नाराओका के खिलाफ मुकाबले को निर्णायक तक ले जाने के बावजूद मोमेंटम बनाए नहीं रख सके। 2-1 के अच्छे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ मैच में उतरते हुए, भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और मैच एक-एक गेम से बराबर कर दिया। लेकिन तीसरा गेम पूरी तरह से एकतरफा हो गया। नाराओका ने अपने खास रिट्रीवल और लगातार तेजी से नियंत्रण मजबूत किया, और 59 मिनट में 21-13, 17-21, 21-4 से शानदार जीत हासिल की।

उन्नति हुड्डा ने घरेलू पसंदीदा पोर्नपावी चोचुवोंग को 11-21, 21-17, 21-16 से हराकर चौंका दिया। 19 साल के अनमोल खरब मौजूदा चैंपियन चेन यू फेई को हराने से चूक गए। पहला गेम जीतने और डिसाइडर में 11-2 की बढ़त बनाने के बाद, भारतीय खिलाड़ी चीनी स्टार की वापसी को रोक नहीं सके क्योंकि चेन ने इंटरवल के बाद तेजी दिखाते हुए 19-21, 21-13, 21-18 से कड़ी टक्कर वाली जीत हासिल की।


दूसरी तरफ, थारुन मन्नेपल्ली को जापान के कोकी वतनबे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।  लक्ष्य सेन, तन्वी शर्मा, देविका सिहाग, मालविका बंसोड़, और इशारानी बरुआ का बुधवार को एकल मुकाबला होना है, जबकि तीन भारतीय जोड़ियां मिश्रित डबल्स में खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed