{"_id":"5909dced4f1c1b810d441aee","slug":"terrorism-and-sports-can-t-go-along-says-sports-minister-vijay-goel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने पाक खिलाड़ियों को किया वीजा देने से इंकार, कहा आतंकवाद और खेल एक साथ नहीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारत ने पाक खिलाड़ियों को किया वीजा देने से इंकार, कहा आतंकवाद और खेल एक साथ नहीं
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 03 May 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
विजय गोयल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत द्वारा पाकिस्तान के पहलवानों और स्कवैश खिलाड़ियों को वीजा देने से इंकार करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध तभी सुधर सकते हैं जब पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम लगाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी पहलवानों और स्कवैश खिलाड़ियों को भारत में अगले सप्ताह आयोजित हो रही एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेना था लेकिन भारत ने उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया है। पिछले साल लखनऊ में आयोजित एफआईएच जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा है कि आतंकवाद और खेल एक साथ नहीं चल सकते पाकिस्तान को यह बात समझनी होगी। भारत-पाक संबंधों में सुधार तभी हो सकता है जब पाकिस्तान आतंकवादियों को मदद देना बंद करे।
विज्ञापन
गोयल ने कहा हमने यह निर्णय पाकिस्तान पर दबाव डालना के लिए लिया है। इस निर्णय से हमें कोई नुकसान नहीं है। पाकिस्तान के साथ खेल संबंध तोड़ने पर पाकिस्तानी आवाम अपनी सरकार पर आंतकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव डालेगी।