{"_id":"0525564b30ed7072616ca21636fda445","slug":"yuki-up-against-andy-murray-in-australian-open-1st-round-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aust Open: पहले ही दौर में एंडी मरे से भिड़ेंगे युकी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Aust Open: पहले ही दौर में एंडी मरे से भिड़ेंगे युकी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 18 Jan 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवा टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन का ड्रॉ इससे अधिक मुश्किल नहीं हो सकता था। मुश्किल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलकर मुख्य दौर में जगह बनाने वाले युकी को पहले मुकाबले में दो बार के ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट चैंपियन और दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी एंडी मरे से भिड़ना होगा।
विज्ञापन
मुख्य दौर के सिंगल्स वर्ग में जगह बनाने वाले युकी के लिए हालांकि यह मुकाबला काफी कुछ सीखने का अवसर लेकर आएगा। युकी ने 2009 में यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन में जूनियर वर्ग का खिताब जीता था।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले साल वह न्यूजीलैंड के अपने जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ पुरुष डबल्स के तीसरे दौर तक पहुंचे थे। क्वालीफाइंग में युकी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने से कहीं ऊंची रैंकिंग वाले 3 खिलाड़ियों को मात दी। ऐसे में जबकि मरे के खिलाफ उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, उन्हें बिना किसी दबाव के कोर्ट पर उतरना होगा।
विज्ञापन
साथ ही पहले राउंड का परिणाम जो भी रहे, 22 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने अपने खाते में 16 हजार यूएस डॉलर और क्वालीफाइंग दौर के 3 मुकाबले जीतने के कारण 25 एटीपी रैंकिंग हासिल कर ली है। पहले दौर में उतरने पर 34,500 डॉलर और 10 एटीपी रैंकिंग मिलेगी।
सोमवार से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविक और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स को आसान ड्रॉ मिला है। हालांकि सेरेना के अभियान में सबसे बड़ी चुनौती रूस की मारिया शारापोवा हो सकती है और उन्हें दूसरी वरीयता मिली है।
पिछली बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टैनलिसास वावरिंका इस बार अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगे। हालांकि पिछली बार की महिला एकल चैंपियन चीन की ली ना ने सितंबर 2014 में ही संन्यास ले लिया था।