फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   yuki bhambri out from autralian open

ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर हुए युकी भांबरी

Tue, 20 Jan 2015 11:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 Jan 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
yuki bhambri out from autralian open

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी भले ही पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए हालांकि उन्होंने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी एंडी मरे के खिलाफ जमकर संघर्ष किया।

विज्ञापन


जूनियर वर्ग में चैंपियन रह चुके युकी ने क्वालीफाइंग के जरिये मुख्य राउंड में जगह बनाई थी लेकिन उन्हें दो घंटे 13 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 3-6, 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


युकी ने अपनी सर्विस, विनर्स, ग्राउंड स्ट्रोक और खासकर फोरहैंड से मरे को कई बार चकित किया। 2 बार युकी ने मैच में मरे की सर्विस ब्रेक की। युकी ने पहले और तीसरे सेट में दुनिया के छठें नंबर के खिलाड़ी की सर्विस ब्रेक कर सोचने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 वर्षीय युकी ने तीसरे सेट में 4-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन टाई ब्रेकर में मरे का अनुभव उन पर भारी पड़ गया। लेकिन इसके बाद लगातार तीन गेम उन्होंने गंवा दिए और सेट टाईब्रेकर में खिंच गया। टाईब्रेकर में मरे ने सारा अनुभव झोंक दिया था।

हार के बाद युकी का ऑरूट्रेलियाई ओपन का आगे का अभियान भी खत्म हो गया है। युकी यहां 2009 में जूनियर चैंपियन रह चुके हैं।

शारापोवा दूसरे राउंड में पहुंची
खिताब की दावेदार रूस की दूसरी सीड मारिया शारापोवा क्रोएशिया की पी मार्टिक को 6-4, 6-1 से, तीसरी सीड रूस की सिमोना हालेप इटली की काइया केनेपी को 6-3, 6-2 से और सातवीं सीड कनाडा की ई बुचार्ड जर्मनी की ए फ्राइड्समैन को 6-2, 6-4 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।

वहीं, महिला वर्ग में पांचवीं सीड अना इवानोविच सहित कई सीडेड खिलाड़ियों का अभियान पहले ही राउंड में थम गया। इवानोविच को चेक गणराज्य की लुईस ह्राडेका ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में 1-6, 6-3, 6-2 से हराकर उलटफेर का शिकार बनाया।

अन्य सीडेड खिलाड़ियों में नौवीं सीड जर्मनी की एंजेलिक केर्बर, 28वीं सीड जर्मनी की ही सेबिनी लेसिकी, 32वीं सीड बी बेनिक, 27वीं सीड स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा, 17वीं सीड स्पेन की सी सुआरेज नवारो, 23वीं सीड ए पाव्ल्यूचेंकोवा और 16वीं सीड चेक गणराज्य की लुईस सफारोवा को पहले ही राउंड में बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

फेडरर और नडाल को मिली आसान जीत
पुरुष वर्ग के सिंगल्स मुकाबलों में दूसरी सीड रोजर फेडरर और तीसरी सीड स्पेन के राफेल नदाल ने आसानी से दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता फेडरर ने चीनी ताइपे के येन सून लू को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 7-5 से हराया।


इसी तरह नदाल भी रूस के गैर वरीय खिलाड़ी मिखाइल यूजनी को 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर आसानी से दूसरे राउंड में प्रवेश करने में सफल रहे। अन्य मुकाबलों में सातवीं सीड टॉमस बर्डिच, 10वीं सीड ग्रिगोव दिमित्रोव और 15वीं सीड टॉमी रोब्रेडो ने भी अपने अभियान को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed