फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   yuki bhambri and somdev devvarman get tough openers at chennai open

चेन्नई ओपन: पहले दौर में बाहर युकी भांबरी

Mon, 31 Dec 2012 09:35 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 31 Dec 2012 09:35 PM IST
विज्ञापन
yuki bhambri and somdev devvarman get tough openers at chennai open

भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी के लिए 2012 का आखिरी दिन बेहद खराब रहा और उन्हें चेन्नई ओपन के पहले ही दौर में बाहर होना पड़ा। भांबरी का मुकाबला नीदरलैंड के छठवीं सीड खिलाड़ी रॉबिन हास से था। लेकिन गैरवरीय भांबरी विपक्षी खिलाड़ी को कोई चुनौती नहीं दे सके और एक घंटे 25 मिनट तक चले मुकाबले में 5-7, 3-6 से मैच गंवा बैठे।

विज्ञापन


हालांकि पहले सेट में भांबरी ने थोड़ा बेहतर खेल दिखाया लेकिन दूसरे सेट में वह एकदम फीके नजर आए। एक अन्य मैच में, आठवीं सीड जापानी खिलाड़ी गो सोएदा ने आसानी से अपना मुकाबला जीतते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई। सोएदा ने शुरुआत दौर के मैच में गैरवरीय रूसी खिलाड़ी इवेग्नी दोनेश्को को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

 
प्रकाश अमृतराज मुख्य ड्रा में पहुंचे
पूर्व महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज के बेटे प्रकाश अमृतराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एटीपी टूर चेन्नई ओपन के मुख्य ड्रा में प्रवेश कर लिया है। चेन्नई में कई बार वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाले प्रकाश को इस बार क्वालीफाइंग राउंड से गुजरना पड़ा, जहां उन्होंने इंग्लैंड के ब्रिट जे वार्ड को 5-7, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। पहला सेट हारने के बाद प्रकाश ने शानदार वापसी करते हुए जबरदस्त पलटवार किया। दो घंटे 23 मिनट तक चले इस मुकाबले में प्रकाश ने पहले सेट में ही पांच ऐस लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed