{"_id":"682a0bd96f425425390c0091","slug":"yuki-bhambri-and-robert-galloway-lost-to-francisco-cabral-and-lucas-miedler-in-bordeaux-challenger-final-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bordeaux Challenger: बोर्डो चैलेंजर का खिताब नहीं जीत सकी भांबरी-गैलोवे की जोड़ी, कैब्राल-मिडलर ने दी मात","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Bordeaux Challenger: बोर्डो चैलेंजर का खिताब नहीं जीत सकी भांबरी-गैलोवे की जोड़ी, कैब्राल-मिडलर ने दी मात
Sun, 18 May 2025 10:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 18 May 2025 10:03 PM IST
सार
भांबरी और गैलोवे से फाइनल में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
युकी भांबरी
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के युकी भांबरी और अमेरिका के उनके जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे रविवार को बोर्डो में एटीपी चैलेंजर स्पर्धा के रोमांचक खिताबी मुकाबले की चुनौती से निपटने में नाकाम रहे और खिताब जीतने से चूक गए। भांबरी और गैलोवे से फाइनल में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय और अमेरिकी खिलाड़ियों की जोड़ी पुर्तगाल के फ्रांसिस्को कैब्राल और ऑस्ट्रिया के लुकास मिडलर की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 6-7(1), 6-7(2) से हार गई। इससे पहले, भांबरी और गैलोवे की जोड़ी ने सेमीफाइनल में राफेल माटोस और मार्सेलो मेलो की तीसरी वरीय ब्राजीली जोड़ी को हराया था। भारत के एन श्रीराम बालाजी और सुमित नागल इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट का हिस्सा थे लेकिन वे अपने-अपने मुकाबलों में अलग-अलग चरणों में हार गए।