{"_id":"5a5629714f1c1bd3178b5fc8","slug":"yuki-bhambri-and-ramkumar-ramanathan-win-first-round-matches-at-australian-open-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकी और रामनाथन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर में दिखाया जलवा, जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
युकी और रामनाथन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर में दिखाया जलवा, जीते अपने-अपने मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन
- फोटो : scroll.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन ने आस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर में अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की है। वहीं, सुमित नागल और प्रग्नेश गुनेस्वरम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
15वीं वरीयता प्राप्त भांबरी ने कनाडा के ब्रेडले शूनेर को 1- 6, 6-3, 6-4 से हराया । अब उनका सामना स्पेन के कार्लोस टाबेरनेर से होगा, जबकि 28वीं वरीयता प्राप्त रामनाथन ने अमेरिका के ब्राडले क्लान को 6-7, 7-6, 6-2 से करारी शिकस्त दी। उनका मुकाबला अब फ्रांस के ग्लेब साखारोव से होग।
विज्ञापन
पढ़ेंः- ATP रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे नडाल, फेडरर को छोड़ा 1000 प्वाइंट्स पीछे
विज्ञापन
मुकाबले में गुनेस्वरम को जर्मनी के टोबियास कामके ने 6-1, 1-6, 2-6 से करारी मात दी। वहीं, नागल को इटली के एलेसांड्रो गियानेसी से 6-7(5), 6-3, 3-6 सेटों से हार का सामना करना पड़ा।