{"_id":"5a543f2f4f1c1b0a788b7715","slug":"rafael-nadal-continues-on-top-spot-of-atp-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATP रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे नडाल, फेडरर को छोड़ा 1000 प्वाइंट्स पीछे ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ATP रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे नडाल, फेडरर को छोड़ा 1000 प्वाइंट्स पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : Daily Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेवर टेनिस संघ (एटीपी) की जारी हुई ताजा रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल इस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकार हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक,16 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल दूसरे स्थान पर काबिज स्विस दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर से 1000 अंक आगे हैं। गौरतलब है कि रैंकिंग में राफेल नडाल का प्वाइंट्स 10,600 है, जबकि रोजर फेडरर का प्वाइंट्स 9,605 है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- स्विस दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर रिकॉर्ड चौथी बार इस बड़े अवार्ड से हुए सम्मानित
विज्ञापन
रैंकिंग में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव तीसरे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथे स्थान पर हैं। आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में क्रोएशिया के मारिन सिलिक को छठा, बेल्जियम के डेविड गोफिन सातवें, अमेरिका के जेक सॉक आठवें, स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका नौवें और स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा 10वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन