फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   yuki And bhupathi move to second round

तीन भारतीय जोड़ियों में से दो को मिली जीत

Wed, 15 Jan 2014 06:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
yuki And bhupathi move to second round

भारत के यूकी भांबरी और महेश भूपति ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष डबल्स मुकाबलों के दूसरे राउंड में जगह बना ली है लेकिन दिविज शरन का अभियान पहले ही दौर में थम गया।

विज्ञापन


यूकी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस ने पहले दौर में स्पेन के रोबर्टों बतिस्ता और डेनिएल गिमेनो ट्रेवर की जोड़ी को 6-2, 7-5 से हराया। यूकी और माइकल की वाइल्ड कार्ड जोड़ी का अगले दौर में 10वीं सीड रोमानिया के होरिया तेकाउ और हालैंड के जीन जूलियन रोजर की जोड़ी से मुकाबला होगा।
विज्ञापन


पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर पकड़ी गई थी गांगुली और भज्जी की 'चोरी'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महेश भूपति और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी ने शुरुआती दौर में कोलंबिया के सेटिंयागो ग्रिआल्डो और पुर्तगाल के जोआयो साउसा की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

दिविज पहले ही दौर में हारे
दूसरे दौर में भूपति और राजीव राम की भिड़ंत दूसरी सीड आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस की जोड़ी से होगा।

इस बीच, दिविज और ताइपे के येन-हुन-लू की जोड़ी को स्वीडन के जोहान ब्रुनस्ट्रोम और डेनमार्क के फ्रेडरिक नीलसन की जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में 6-2, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दिविज पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed