फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   WTA head steve simon Threatens To Pull Out Of China As Concern For Missing Peng Shuai Grows

चेतावनी: चीनी टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई लापता, WTA अध्यक्ष ने चीन से व्यापार समाप्त करने की धमकी दी

Fri, 19 Nov 2021 05:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Nov 2021 05:53 PM IST
सार

चीन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी और पूर्व विंबलडन चैंपियन पेंग शुआई द्वारा चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री झांग गाओली पर दो नवंबर को यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से ही शुआई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, वह चाइनीज सोशल मीडिया से भी गायब हैं।

विज्ञापन
WTA head steve simon Threatens To Pull Out Of China As Concern For Missing Peng Shuai Grows
पेंग शुआई, टेनिस खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी और पूर्व विंबलडन चैंपियन पेंग शुआई द्वारा चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री झांग गाओली पर दो नवंबर को यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से ही शुआई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, वह चाइनीज सोशल मीडिया से भी गायब हैं। इसे देखते हुए अब डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) के अध्यक्ष स्टीव साइमन ने चीन से सभी व्यावसायिक रिश्ते खत्म करने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स द्वारा शुआई के मामले में जाँच की मांग के बाद स्टीव ने यह बयान जारी किया है। स्टीव ने अपने बयान में कहा, 'वह शुआई की सुरक्षा के लिए लाखों डॉलर का नुकसान सहने के लिए भी तैयार हैं।' उन्होंने कहा, 'महिलाओं का सम्मान होना चाहिए, अत्याचार नहीं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेंग शुआई ने चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने चीनी सोशल मीडिया साइट 'वीबो' पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि झांग ने उनका 3 साल पहले अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार की ग्रैंड स्लैम युगल चैंपियन ने यह दावा किया था कि 7 साल पहले उनके अवैध संबंध थे, जिसको लेकर वह सीरियस थे। पेंग ने 1600 शब्दों का एक पोस्ट में लिखा था- आपको (झांग गाओली) मेरे पास वापस क्यों आना पड़ा। आप मुझे यौन संबंध बनाने के लिए घर ले गए? हां, मेरे पास कोई सबूत नहीं हैं और ऐसा होना असंभव भी था।

उन्होंने आगे लिखा- मैं बयां नहीं कर सकती कि कितनी डरी हुई थी। मैंने कितनी बार खुद से पूछा- क्या मैं अब भी एक इंसान हूं? मैं चलती-फिरती लाश की तरह महसूस करती। वह मुझसे प्यार का अभिनय कर रहा था, कौन-सा व्यक्ति असली है? 


पेंग का यह पोस्ट पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हुआ। लेकिन वीबो ने कुछ ही देर में पोस्ट का हटा दिया था और अब खबर आ रही है कि पेंग का दो सप्ताह से कुछ पता नहीं है। यह बात न केवल खेल प्रेमिया को परेशान करने वाली है, बल्कि महिलाओं की टेनिस असोसिएशन ने चीन से मामले की जांच करने की अपील की है। 

शुआई के मामले में सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच, सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed