फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   World number 4 Karolina Pliskova out of Australian Open 2022 due to injury

Australian Open 2022: कैरोलिना प्लिसकोवा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर, अभ्यास के दौरान दाहिने हाथ में लगी चोट

Thu, 16 Dec 2021 12:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 16 Dec 2021 12:28 PM IST
सार

विश्व की चौथे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को प्लिसकोवा के हवाले से इसकी जानकारी दी।  
 

विज्ञापन
World number 4 Karolina Pliskova out of Australian Open 2022 due to injury
कैरोलिना प्लिसकोवा - फोटो : social media

विस्तार

विश्व की चौथे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को प्लिसकोवा के हवाले से इसकी जानकारी दी। प्लिसकोवा ने बताया, 'दुर्भाग्य से, कल अभ्यास के दौरान मेरे दाहिने हाथ में चोट लग गई और इसलिए मैं इस साल एडिलेड, सिडनी और ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाऊंगी।'

विज्ञापन


29 वर्षीय प्लिसकोवा 2019 में इस ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। यहां उन्हें नाओमी ओसाका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चेक गणराज्य की खिलाड़ी इस साल विंबलडन के फाइनल में पहुंचीं और इसके बाद यूएस ओपन में क्वॉर्टरफाइनल तक का सफर तय किया।
विज्ञापन


प्लिसकोवा टूर्नामेंट से बाहर होने वाली इकलौती खिलाड़ी नहीं हैं, उनसे पहले सेरेना विल्लियम्स, बियांका एंड्रेस्कू और रोजर फेडरर भी अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत अगले साल 17 जनवरी से होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed