{"_id":"8ee027cc-e56e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"wimbledon-lisicki-to-take-on-bartoli-for-title","type":"story","status":"publish","title_hn":" विंबलडन: बार्तोली और लिसिकी में होगी खिताबी जंग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन: बार्तोली और लिसिकी में होगी खिताबी जंग
लंदन
Updated Fri, 05 Jul 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन को इस बार नई चैंपियन मिलेगी। साथ ही यह खिताबी जंग शीर्ष 10 से बाहर दो खिलाड़ियों के बीच होगी।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला फ्रांस की मारियन बार्तोली और जर्मनी की सबाइन लिसकी के बीच शनिवार को खेला जाएगा।
प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक महज तीन बार ही ऐसा कारनामा हुआ है जब शीर्ष 10 के बाहर की किसी महिला खिलाड़ी ने खिताब पर कब्जा जमाया हो। इनमें से दो अमेरिका की वीनस विलियम्स के खाते में गया।
विज्ञापन
तीसरी बार मारिया शारापोवा ने जीता। उन्होंने यह खिताब 2004 में जीता था। शारापोवा उस समय 13वीं वरीयता प्राप्त थी जब उन्होंने वीनस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
इस बार का महिला फाइनल इस मायने में भी खास होगा क्योंकि खिताबी जंग शीर्ष 10 से बाहर दो खिलाड़ियों के बीच होगी।
15वीं सीड बार्तोली जहां 20वीं सीड बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकैंस को लगातार सेटों में 6-1, 6-2 से रौंदकर दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।
जबकि 23वीं वरीय लिसकी ने चौथी वरीय पोलैंड की एग्निएस्का रद्वांस्का को कड़े मुकाबले में 6-4, 2-6, 9-7 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
बार्तोली 2007 में अमेरिका की वीनस विलियम्स से हारकर उपविजेता रही थीं। दूसरी ओर लिसिकी इससे पहले 2011 में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं।
लिसिकी अगर यह खिताब जीत लेती हैं तो वह 1996 के बाद विंबलडन में कब्जा जमाने वाली स्टेफी ग्राफ के बाद पहली जर्मन महिला होंगी।