{"_id":"60e9ca588ebc3ecccb357502","slug":"wimbledon-final-2021-novak-djokovic-vs-matteo-berrettini-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन 2021: जोकोविच की निगाह 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर, आज बेरेटिनी से होगी फाइनल जंग ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन 2021: जोकोविच की निगाह 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर, आज बेरेटिनी से होगी फाइनल जंग
Sat, 10 Jul 2021 09:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 10 Jul 2021 09:57 PM IST
सार
जोकोविच अगर खिताब जीत लेते हैं तो रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम से जीतने वाले रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर लेंगे।
विज्ञापन
जोकोविच,बेरेटिनी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच रविवार को जब विंबलडन पुरुष एकल फाइनल में माटेयो बेरेटिनी के खिलाफ ऑल इंग्लैंड कोर्ट पर उतरेंगे तो उनकी निगाह 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर होगी। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच का यह 30वां मेजर फाइनल है जबकि बेरेटिनी यहां जूनियर स्पर्धा में खेल चुके हैं।
विज्ञापन
जीतते ही कर लेंगे फेडरर और नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी
जोकोविच अगर खिताब जीत लेते हैं तो रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम से जीतने वाले रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर लेंगे। सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी का यह पहला फाइनल है और 1976 फ्रेंच ओपन में एड्रियानो पनाटा के खिताब जीतने के बाद किसी भी इटली के खिलाड़ी का यह पहला फाइनल है। यह पहला पुरुष फाइनल होगा, जिसमें एक महिला मारिया सिसाक चेयर अंपायर की भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
बेरेटिनी बन सकते हैं ट्रॉफी जीतने वाले पहले इटली के पहले खिलाड़ी
अगर बेरेटिनी ग्रास कोर्ट पर 11 मैच की जीत की लय को जारी रख पाते हैं तो वह बोरिस बेकर (1985) के बाद अपने पदार्पण में ट्रॉफी हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। जोकोविच का दबदबा शानदार है, उन्होंने 2018 के बाद से विंबलडन में पिछले 20 मैचों में जीत हासिल की है। उन्होंने ग्रैंड स्लैम में पिछले 20 मैच जीते हैं, जिसकी शुरुआत इस सत्र से हुई। इस दौरान उन्होंने फरवरी में हार्डकोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता और जून में लाल बजरी पर फ्रेंच ओपन जीता (जिसमें उन्होंने क्वार्टरफाइनल में बेरेटिनी को हराया था।)।
विज्ञापन
जीते तो लगाएंगे खिताबी हैट्रिक
अगर जोकोविच रविवार को एक और विंबलडन खिताब अपनी झोली में डाल लेते हैं तो वह अपने कैलेंडर ग्रैंड स्लैम से महज एक खिताब दूर रह जाएंगे, जो अभी तक केवल दो ही पुरुष खिलाड़ी कर सके हैं, जिसमें रॉड लेवर ने 1962 और 1969 में ऐसा दो बार किया था। जोकोविच रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब पर जीत से कुल छठी और लगातार तीसरी चैंपियनशिप हासिल कर लेंगे। इसके अलावा वह नौ बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तीन अमेरिकी ओपन और दो फ्रेंच ओपन ट्रॉफियां जीत चुके हैं।