विंबलडन: 39 के फेडरर 19वीं बार दूसरे दौर में, वीनस की 90वीं जीत
- चोट के चलते मन्नरिनो रोजर के खिलाफ मुकाबले से हटे, अपने 33वें जन्मदिन पर दर्द के साथ कोर्ट से हुए विदा
- 22वीं बार रिकॉर्ड विंबलडन में खेल रहे हैं 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन
- 102वीं जीत है यह फेडरर की यहां 115 मैचों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी धुरंधर टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने अपने करियर के 90वें ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में 90वीं जीत दर्ज करते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पांच बार की चैंपियन 41 साल की वीनस ने 2018 के बाद विंबलडन में पहला मैच जीता है। उन्होंने रोमानिया की मिहाएला बुजार्नेस्कू को 7-5, 4-6, 6-3 से हराया। वहीं, अन्य मुकाबले में विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी और शीर्ष वरीय ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-1, 6-7, 6-1 से हार दिया। दोनों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 44 मिनट तक चला।
39 के फेडरर 19वीं बार दूसरे दौर में
आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर 19वीं बार विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंच गए। रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम के खेल रहे फेडरर ने दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के एड्रियन मन्नरिनो के खिलाफ मात्र 39 मिनट में पहला सेट जीतकर शानदार शुरुआत की। लेकिन इसके बाद 33 वर्षीय मन्नरिनो ने अगले दोनों सेट जीतकर फेडरर को मुश्किल में डाल दिया। हालांकि 39 वर्षीय फेडरर ने चौथा सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया। इस दौरान मन्नरिनो चोट हो गए उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। डाक्टरी मदद लेने के बाद मन्नरिनो ने दर्द के बीच चौथा सेट पूरा किया। इसके बाद वह मुकाबले से हट गए तब स्कोर 6-4, 6-7, 3-6, 6-2 था। यह मुकाबला दो घंटे 44 मिनट तक चला।
मंगलवार को ही अपना 33वां जन्मदिन मनाने वाले मन्नरिनो दर्द के साथ कोर्ट से विदा होना पड़ा। अगर मन्नरिनो चोटिल नहीं होते तो फेडरर पर 18 साल बाद यहां पहले दौर में बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। वह 2002 के बाद यहां कभी पहले दौर में हारे नहीं हैं। फेडरर का दूसरे दौर में सामना रिचर्ड गास्केट से होगा।
- यह दर्दनाक है। यह दर्शाता है कि एक शॉर्ट मैच ही नहीं, सत्र और कॅरिअर को भी बदल सकता है। मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और हम उन्हें फिर से कोर्ट पर देखेंगे। वह मैच जीत सकता था। -रोजर फेडरर
90 मिनट में जीते ज्वेरेव : चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मात्र 90 मिनट में क्वालिफायर टालोन ग्रीकस्पोर को 6-3, 6-4, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। डेनिस शापोवालोव ने फिलिप को 6-4, 4-6, 6-3, 5-7, 6-4 से, दुसान लाजोविक गाइल्स सिमोन 6-4, 7-5, 3-6, 4-6, 6-3 से, सबेस्टियन कोर्डा ने अलेक्स डि मिनौर को 6-3, 6-4, 6-7, 7-5 से और कवोन सु वो ने डनिएल मैसूर 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से मात दी।
मरे की जीत से वापसी : चार साल बाद ऑल इंग्लैंड क्लब पर लौटे दो बार के चैंपियन एंडी मरे ने जीत के साथ वापसी की। वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले ब्रिटिश खिलाड़ी मरे ने 24वीं वरीयता प्राप्त जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली को तीन घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3, 5-7, 6-3 से शिकस्त देकर 13वीं बार दूसरे दौर में प्रवेश किया। वर्ष 2017 के बाद पहली बार यहां खेल रहे मरे कभी पहले दौर में नहीं हारे हैं। मरे 51वीं बार ग्रैंड स्लैम में खेल रहे हैं और वह ओपन युग (1968 के बाद) में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खेलने वाले ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए। मरे ने टिम हेनमैन (50) को पीछे छोड़ा।
नंबर वन बार्टी और कोको ने पार की पहली बाधा : महिलाओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी, युवा सनीसनी कोको गॉफ, कैरोलिना प्लिस्कोवा और मारिया सकारी ने भी पहले दौर की बाधा पार कर ली। बार्टी ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-1, 6-7, 6-1 से मात दी। कैंसर से वापसी के बाद नवारो का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम है। कोको ने फ्रांसेस्का जोंस को 7-5, 6-4 से, प्लिस्कोवा ने तमारा जिनसेक को 7-5, 6-4 से, सकारी ने अरांतक्सा रस को 6-1, 6-1 से, फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा ने कार्ला टुसन को 6-3, 6-2 से, एंजेलिक कर्बर ने नीना को 6-4, 6-3 से, शैब्ली रोजर्स ने समांथा स्टोसुर को 6-1, 5-7, 6-3 से, इलिसे मार्टिंस ने हैरियट डार्टे को 6-1, 6-3 से, नादिया पोडोरोस्का ने अन्न ली को 6-4, 7-6 से, टेरेजा मार्टिनकोवा ने एलिसन रिस्के को 6-2, 4-6, 6-1 से, इलिना रेबकिना ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6-4, 6-0 से और सैमसोनोवा ने काइया कनेपी को 6-4, 6-2 से पराजित किया।
रिकॉर्ड 90वें ग्रैंड स्लैम में वीनस का विजयी आगाज : रिकॉर्ड 90वें ग्रैंड स्लैम में खेल रही 41 साल की वीनस विलियम्स रोमानिया की मिखेला को 7-5, 4-6, 6-3 से हराकर 20वीं बार ऑल इंग्लैंड क्लब के दूसरे दौर में पहुंचीं। तेईस बार विंबलडन में खेल रही वीनस का अगले दौर में भिड़ंत ट्यूनिशिया की ओंस से होगी जिन्होंने स्वीडन की रेबेका पीटरसन को 6-2, 6-1 से शिकस्त दी।