फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Wimbledon 2021 tennis star Roger Federer becomes oldest man to reach quarters in Open Era

Wimbledon 2021: फेडरर का विजयी अभियान जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Tue, 06 Jul 2021 10:13 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 06 Jul 2021 10:13 AM IST
सार

दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने इटली के सोनेगो को हराया। फेडरर को शुरुआती सेट में अपनी प्रतिद्वंदी से कड़ी टक्कर मिली लेकिन बाद में बाजी फेडरर ने मारी। 

विज्ञापन
Wimbledon 2021 tennis star Roger Federer becomes oldest man to reach quarters in Open Era
रोजर फेडरर - फोटो : social media

विस्तार

स्विटजरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। 39 वर्षीय फेडरर ने 23वें नंबर के खिलाड़ी लॉरेंजो सोनेगो को 7-5, 6-4, 6-2 से हराकर 18वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। 

विज्ञापन


8 बार विंबलडन का खिताब जीत चुके रोजर फेडरर अंतिम आठ में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। प्री क्वार्टर फाइनल के शुरुआती सेट में सोनेगे ने रोजर फेडडर को कड़ी टक्कर दी। लेकिन फेडरर अपने प्रतिद्वंदी सोनेगो को 2 घंटे 11 मिनट चले मुकाबले में हराने में सफल रहे। 
विज्ञापन


अंतिम-16 के खेले गए इस मैच में बारिश ने खलल डाला जिसके चलते खेल कुछ समय तक बंद रहा। उस समय पहले सेट में फेडरर और सोनेगो 5-5 की बराबरी पर थे। इसके बाद जब मैच फिर शुरु हुआ तो इटली के खिलाड़ी ने डबल फॉल्ट की। जिसके बाद उन्हें फेडरर को रोकना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के दौरान रोजर फेडरर ने शानदार टेनिस खेली। वह अंतिम दो सेटों में पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे क्योंकि उन्होंने दुनिया को बताया कि अभी उनमें बहुत दम बाकी है। अंतिम आठ में रोजर फेडरर का मुकाबला दानिल मेदवेदेव और हर्बट ह्यूर्काज के बीच खेलने जाने वाले मैच के विजेता से होगा्। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेला गया यह मैच भी बारिश के चलते निलंबित कर दिया गया था। जिसे मंगलवार को पूरा किया जाएगा।  


इसके अलावा 20 वर्षीय कनाडा के टेनिस खिलाड़ी ऑगर अलियासिमे के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने दुनिया के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अलक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्री क्वार्टर फाइनल में अलियासिमे ने ज्वेरेव को 6-4 7-6 3-6 3-6 6-4 से शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 4 घंटे से ज्यादा समय तक चला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed