फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Wimbledon 2021 Frances Tiafoe defeating number four Stefanos Tsitsipas in the first round

Wimbledon 2021: फ्रांसिस ने नंबर चार सितसिपास को पहले ही दौर में हराकर किया बड़ा उलटफेर 

Tue, 29 Jun 2021 08:17 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Jun 2021 08:17 AM IST
सार

  • अमेरिकी खिलाड़ी ने दर्ज की करियर की पहली बड़ी जीत 
  • 12वें प्रयास में शीर्ष पांच में शुमार किसी खिलाड़ी को हराया
  • 4:30 घंटे देरी से शुरू हुए मुकाबले बारिश के कारण। इसके चलते एक दर्जन से अधिक मैच स्थगित करने पड़े 

विज्ञापन
Wimbledon 2021 Frances Tiafoe defeating number four Stefanos Tsitsipas in the first round
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी यूनान के स्टेफानोस सितसिपास विंबलडन के पहले ही दिन उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रेंच ओपन के उपविजेता सितसिपास को 57वें नंबर के अमेरिका के फ्रांसिस टियोफ के हाथों 4-6, 4-6, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह लगातार दूसरा जबकि कुल तीसरा मौका है जब सितसिपास यहां पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए।

विज्ञापन


फ्रांसिस के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने 12 प्रयास में पहली बार शीर्ष पांच में शुमार किसी खिलाड़ी को हराया। तेईस वर्षीय फ्रांसिस पिछले 21 वर्षों में ग्रैंड स्लैम में शीर्ष पांच में शुमार किसी खिलाड़ी को हराने वाले सबसे युवा अमेरिकी खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 21 वर्षीय रॉबी गिनेप्री ने 2004 में विंबलडन के ही तीसरे दौर में नंबर पांच जुआन कार्लोस को मात दी थी। अन्य मैचों में मार्टन ने जानिक सिनेर को 5-7, 6-3, 7-5, 6-3 से, रॉबर्टो बतिस्ता ने जॉन मिलमैन को 6-2, 3-6, 6-3, 7-6 से, आंद्रे रूबलेव ने फेडरिको डेलबोनिस को 4-6, 6-4, 6-1, 6-2 से, जिरी वेस्ली ने यानिक हनफमैन को 6-1, 7-5, 7-6 से और आंद्रेस सेप्पी ने जोओ सोसा को 4-6, 6-4, 7-5, 6-2 से मात दी।     
विज्ञापन


11 साल बाद शुरुआती दौर में पहला सेट हारे जोकोविच 
पांच बार के चैंपियन और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में जीत के साथ आगाज किया। रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकॉर्ड 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी के लिए खेल रहे जोकोविच ने पहले दौर में एक सेट गंवाने के बाद दुनिया के 253वें नंबर के खिलाड़ी ब्रिटेन के जैक ट्रेपर को 4-6, 6-1, 6-2, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर कोर्ट पर खेला गया यह मुकाबला दो घंटे तक चला जिसे देखने के लिए 7000 दर्शक पहुंचे थे। ग्यारह साल बाद जोकोविच ने ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने शुरुआत मुकाबले में पहला सेट हारा। इससे पहले 2010 में बेल्जियम के ओलिवियर रोचुस के खिलाफ उन्होंने पहला सेट हारा था। उन्नीस वर्षीय जैक पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में खेल रहे हैं। जोकोविच की निगाह पिछले 52 वर्षों में तीन ग्रैंड स्लैम जीतने वाला पहला खिलाड़ी जबकि टेनिस इतिहास का कुल पांचवां खिलाड़ी बनने पर है। अभी तक जैक क्रॉफर्ड (1933), डोनाल्ड बज (1938),ल्यू होड (1956) और लॉड लेवर (1962 व 1969) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। कोरोना के चलते पिछले साल विंबलडन को रद्द कर दिया गया था। अगले दौर में जोकोविच का सामना केविन एंडरसन से होगा जिन्होंने मार्सेलो थॉमस को 6-7, 6-4,6-4, 7-6 से मात दी।

सबालेंका व सोफिया की आसान जीत : महिलाओं में दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की अर्याना सबालेंका ने 191वें नंबर की रोमानियाई खिलाड़ी मोनिका निकुलेस्कु पर 6-1, 6-4 से आसान जीत दर्ज की। अन्य मैचों में सोफिया केनिन ने वांग को 6-4, 6-2 से, इगा स्वितेक ने सु वेई को 6-4, 6-4 से, मेडिसन कीज ने केटी स्वान को 6-3, 6-4 से, गर्बाने मुगुरूजा ने फियोना फेरो को 6-0, 6-1 से, लॉरेन डेविस ने जोडी अन्ना को 6-2, 6-1 से, एकटेरिना अलेक्सांद्रोवा ने लॉरा सिगमुंड को 6-1,6-3 से और मारिया कैमिला ओसोरियो सेरानो ने अन्ना को 1-6, 6-0, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।


स्टीफंस ने किया क्वितोवा को बाहर : दो साल बाद ग्रास कोर्ट पर पहला मुकाबला खेल रही स्लोएने स्टीफंस ने दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा को 6-3, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। नीदरलैंड की लेस्ली पट्टिनामा केरखोवे ने दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 6-3, 6-3 से उलटफेर का शिकार बनाकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में प्रवेश किया। लेस्ली तीसरी बार ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में खेल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed