{"_id":"3af535e4-94a6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"wim-bro-win-for-williams","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 की उम्र में विलियम्स बहनों को पिता ने दिया नन्हा भाई","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
71 की उम्र में विलियम्स बहनों को पिता ने दिया नन्हा भाई
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Sun, 24 Mar 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला टेनिस की शक्ल बदल देने वाली अमेरिका की विलियम्स बहनों, वीनस और सेरेना के पिता रिचर्ड और उनकी तीसरी पत्नी लेकिशा ग्राहम के घर बेटे ने जन्म लिया है।
विज्ञापन
71 साल के रिचर्ड पिछले बृहस्पतिवार को फ्लोरिडा के की बिस्केन में सोनी ओपन टूर्नामेंट में लेकिशा और बेटे डायलेन के साथ सेरेना का मैच देखने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
उनकी बांहों में नन्हा डायलन था और साथ में पत्नी।
टेनिस जगत में पिछले वर्ष अगस्त से ही इस बात की चर्चा थी कि संभवत: विलियम्स बहनों के घर छोटा भाई आया है।
खास बात यह है कि लेकिशा और रिचर्ड की उम्र में बड़ा अंतर है। लेकिशा मात्र 33 साल की हैं। वह रिचर्ड की बड़ी बेटी वीनस से मात्र एक साल बड़ी हैं।
विज्ञापन
लेकिशा और रिचर्ड की मुलाकात मार्च 2009 में हुई थी और उम्र के 37 साल के फासले के बावजूद कुछ दिनों बाद दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया था। इसके बाद दिसंबर 2010 में दोनों ने शादी कर ली थी।
शुरुआत में लेकिशा को लोगों ने रिचर्ड की बेटी माना था। उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां और तीन बेटे हैं। लेकिन बाद में हकीकत सामने आई।
लेकिशा टेनिस की जबर्दस्त शौकीन हैं और हमेशा रिचर्ड के साथ विलियम्स बहनों के मैच देखने पहुंचती हैं।
परंतु पिछले साल अगस्त में यूएस ओपन के दौरान वह रिचर्ड के साथ नहीं दिखीं, तो दोनों के बीच तलाक की अटकलें लगी।
यह चर्चा भी सामने आई कि लेकिशा बेटे की मां बनी हैं। तब न तो रिचर्ड ने और न विलियम्स बहनों ने इस बारे में कुछ कहा। अब जाकर यह राज खुला।
तीन शादियां, दो तलाक
-पहली शादी: बेट्टी जॉनसन से 1965 में। 1973 में तलाक लेने से पहले दोनों के दो बेटियां और तीन बेटे हुए।
-दूसरी शादी: वर्ष 1980 में ओरेकेन प्राइस से। वीनस और सेरेना इनकी बेटियां। प्राइस टेनिस कोच थीं। जिन्होंने बेटियों को खिलाड़ी बनने को प्रेरित किया। रिचर्ड खुद बेटियों के कोच बने। प्राइस से उनका वर्ष 2002 में तलाक हुआ।
-तीसरी शादी: 2009 में लेकिशा ग्राहम से मुलाकात और प्यार। 2010 में शादी। रिचर्ड से मिलने के पूर्व लेकिशा साधारण महिला थीं, जिनकी एक किराने की दुकान थी। लेकिन विवाह के बाद वह कई करोड़ के सर्वसुविधा संपन्न घर में आ गईं।