सोमदेव और यूकी को वाइल्डकार्ड
सोमदेव गत वर्ष जुलाई में विश्व रैंकिंग में 62वें स्थान तक पहुंचे थे लेकिन इसके बाद चोट के कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे। दोनों को टूर्नामेंट में विश्व रैंकिंग में टाप 20 में शामिल चार खिलाड़ियों चेक गणराज्य के टामस बर्डिच, नंबर नौ जानको टिप्सारेविच, दो बार के विजेता और नंबर 14 मारिन सिलिच और नंबर 17 स्टानिस्लास वावरिंका के साथ खेलने का मौका मिलेगा।