फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   why did Sanias mother make the manager

सानिया की मां को मैनेजर क्यों बनाया!

Tue, 14 Aug 2012 12:48 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
why did Sanias mother make the manager
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की मां नसीमा को स्टाफ सदस्य के रूप में लंदन ओलंपिक में भेजने के भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) से नाराज है। इस संबंध में आईओए ने एआईटीए को नोटिस भेजा है। नोटिस में एआईटीए से पूछा गया है कि ओलंपिक के लिए सानिया की मां को मैनेजर क्यों बनाया!
विज्ञापन


देश में ओलंपिक मूवमेंट की सर्वोच्च संस्था आईओए ने एआईटीए को नोटिस भेजकर पूछा है कि स्टाफ सदस्य के चयन की उसकी क्या अहर्ताएं हैं। माना जा रहा है कि लंदन ओलंपिक में जरूरत से ज्यादा लोगों के जाने से भी आईओए नाराज है। 27 जुलाई से शुरू हो रहे लंदन ओलंपिक के लिए टीम के चयन को लेकर भी एआईटीए को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन


एआईटीए की चयन समिति ने लिएंडर पेस और महेश भूपति को पुरुष डबल्स के लिए चुना था। लेकिन भूपति ने पेस के साथ खेलने से मना कर दिया था। ऐसे में एआईटीए ने भूपति की बोपन्ना की साथ जोड़ी बनाने का ऐलान कर पेस को अलग-थलग कर दिया था। लेकिन बाद में पेस के जोड़ीदार के रूप में विष्णुवर्धन के नाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया को पेस के साथ मिक्स्ड डबल्स के लिए चुना गया जबकि सानिया पिछले कुछ समय से भूपति के साथ जोड़ी बनाकर खेल रही थीं। एआईटीए के इस फैसले से सानिया नाराज थीं। माना जा रहा है कि उन्हें मनाने के लिए ही उनकी मां को लंदन ओलंपिक में स्टाफ सदस्य के रूप में भेजने का फैसला एआईटीए ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed