{"_id":"260cf7e79edca7e087aeb102c5a0cd8b","slug":"when-fans-react-to-nadal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदाल को कोर्ट पर ही क्यों उतारने पड़े कपड़े?","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नदाल को कोर्ट पर ही क्यों उतारने पड़े कपड़े?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
चाइना ओपन के फाइनल में पहुंचने के साथ ही राफेल नदाल का एक बार फिर दुनिया का नंबर वन टेनिस खिलाड़ी बनना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन
13 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नदाल को नोवाक जोकोविक को हटाकर पहले पायदान पर पहुंचने के लिए चाइना ओपन के फाइनल में पहुंचना जरूरी था।
शनिवार को सेमीफाइनल में पांचवें नंबर के खिलाड़ी थॉमस बर्डिच चोटिल होने के कारण नदाल के खिलाफ मुकाबले से हट गए जिससे नदाल का नंबर वन बनना तय हो गया।
थॉमस बर्डिच के साथ मुकाबले में ब्रेक के दौरान नदाल जब कोर्ट पर दर्शक की ओर अपना टी-शर्ट बदलने लगे तो स्टेडियम में मौजूद दर्शक उन्हें हूट करने लगे।
विज्ञापन
नदाल इससे पहले आखिरी बार जुलाई 2011 में नंबर वन थे। इस साल फरवरी में चोट से उबरने के बाद वह शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शीर्ष पायदान के बेहद करीब पहुंच गए।
विज्ञापन
सर्बिया के नोवाक जोकोविक 101 हफ्ते से पहले नंबर पर बने हुए थे। नोवाक जोकोविक को अपना नंबर वन स्थान बचाने के लिए फाइनल में नदाल को हर हाल में हराना होगा।