फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Warrinka Stuns Djokovic To Win Maiden US Open Title

यूएस ओपन फाइनल में उलटफेर, वावरिंका बने चैंपियन

Mon, 12 Sep 2016 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Warrinka Stuns Djokovic To Win Maiden US Open Title
स्टान वावारिंका - फोटो : getty
स्टानिसलास वावरिंका ने यूएस ओपन के फाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए अपने तीसरे ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा जमा लिया है। तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका ने टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर नोवाक जोकोविक को हराकर पहली बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


31 साल के स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी वावरिंका ने गत चैंपियन जोकोविच को फाइनल में 12 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच को लगभग चार घंटे तक चले मुकाबले में 6-7 (1/7), 6-4, 7-5, 6-3 से पराजित किया। इसके साथ ही वावरिंका ने अपने ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या तीन तक पहुंचा दी है।
विज्ञापन


इससे पहले, वावरिंका 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जबकि 2015 में फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके हैं। 2011 और 2015 में यहां खिताब जीत चुके जोकोविच को चौथे सेट में पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से दो बार मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा। जिससे उनका ध्यान भी भंग हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच ने कहा कि वह खड़े नहीं हो पा रहे हैं इसलिए उन्हें उपचार की जरूरत है। हार के लिए उन्होंने माफी भी मांगी। जोकोविच 17 ब्रेक प्वाइंट्स में से सिर्फ तीन को भुना सके। वावरिंका ने मैच के दौरान 51 सहज गलतियां की। लेकिन इसकी भरपाई उन्होंने 46 विनर लगाकर पूरा करने की कोशिश की।

इसके साथ ही वावरिंका 46 सालों में यूएस ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले पीट संप्रास ने 30 साल की उम्र में यूएस ओपन जीता था। मैच के दौरान जोकोविच ने दो बार मेडिकल टाइमआउट लिया।

 

46 वर्ष में बने सबसे बुजुर्ग चैंपियन

31 वर्षीय स्टानिसलास वावरिंका 46 साल में यूएस ओपन खिताब जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। केन रोजवेल के 1970 में 35 साल की उम्र में यूएस ओपन खिताब जीतने के बाद वावरिंका यह खिताब जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं। वर्ष 2002 में पीट संम्प्रास के बाद पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 30 वर्ष की उम्र पार करने के बाद यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed