फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   virat kohli make debut in tennis

कोहली का एक और कारनामा, फेडरर की टीम के मालिक बने

Fri, 11 Sep 2015 01:43 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
virat kohli make debut in tennis

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सितारे इनदिनों बुलंदियों पर है। श्रीलंका को उसी के घर में हराकर 22 साल पुराना इतिहास दोहराया। इस बार उन्होंने एक नया कारनामा कर दिखाया है। विराट से 7 गुना ज्यादा कमाई वाले टेनिस शहंशाह रोजर फेडरर अब उनकी फ्रेंचाइजी में खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन


फेडरर की सालाना कमाई करीब 345 करोड़ रुपए हैं जबकि कोहली एक साल में 47 करोड़ तक कमा लेते हैं। फेडरर अब विराट कोहली की फ्रेंचाइजी कंपनी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

जानें, फेडरर के बारे क्या बोले कोहली

virat kohli make debut in tennis

दरअसल, विराट कोहली ने इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग (आईपीटीएल) के दूसरे संस्करण के लिए यूएई रॉयल्स टीम खरीद ली है। इस टीम का नेतृत्व महान टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर कर रहे हैं।


रॉयल्स का सह-मालिक बनने के बाद कोहली ने कहा, "मैंने हमेशा से बड़े उत्साह के साथ टेनिस को फॉलो किया है। मैं टेनिस प्रीमियर लीग टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं फेडरर का बहुत बड़ा फैन हूं और उनके साथ इस टीम में होना गर्व की बात है। रॉयल्स के पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और मुझे यकीन है कि आईपीटीएल में इस टीम का भविष्य उज्जवल है।"


फेडरर बीते संस्करण में इंडियन एसेस के लिए खेले थे लेकिन इस साल वह गोरान इवानिसेविक, एना इवानोकि, क्रिस्टीना म्लाडेनोविक, डेनियल नेस्टर और थॉमस बेर्डिच के साथ खेलते नजर आएंगे। एसेस के मार्की खिलाड़ी इस साल राफेल नदाल होंगे।

2 दिसंबर से होना है आईपीटीएल-2 का आयोजन

virat kohli make debut in tennis

आईपीटीएल-2 का आयोजन 2 से 20 दिसंबर तक होना है। इसका पहला चरण जापान में 2 से चार दिसंबर तक, दूसरा चरण फिलिपींस में 6 से 8 दिसंबर तक, तीसरा चरण भारत में 10 से 12 दिसंबर, चौथा चरण यूएई में 14 से 16 दिसंबर और पांचवां और अंतिम चरण 18 से 20 दिसंबर तक सिंगापुर में होगा। 


आईपीटीएल संस्थापक और प्रबंध निदेशक महेश भूपति ने कहा, "यूएई में टेनिस प्रेमी है। हम आईपीटीएल के दूसरे संस्करण के साथ देश में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। यूएई और दुनिया भर के टेनिस प्रेमी आईपीटीएल को खूब पसंद कर रहे हैं।


वह आगे कहते हैं, लिहाजा 2015 में यह बड़ा टूर्नामेंट होगा। फेडरर यूएई रॉयल्स के साथ जुड़े हैं। लिहाजा हम आश्वस्त हैं कि यूएई में प्रशंसक भारी तादाद में अपनी टीम का समर्थन करने आएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed