फेड कप: करियर का 1000वां मैच जीतने में सफल हुईं वीनस विलियम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की 37 वर्षीय महिला टेनिस स्टार वीनस विलियम्स ने अपने करियर का 1000वां मैच जीत लिया है। 1999 में अपना पहला मुकाबला खेलने वाली वीनस ने नीदरलैंड्स की अरांत्जा रूस को हराकर अमेरिका को फेड कप के वर्ल्ड ग्रुप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई।
इस अहम मुकाबले में वीनस ने 124वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अरंत्कसा को 6-1, 6-4 से हराया। हालांकि पिछले साल दो ग्रैंडस्लैम के फाइनल मुकाबलों तक पहुंचने वाली वीनस पर उनकी बढ़ती उम्र का दबाव साफ देखा गया। इसके बावजूद वीनस ने अपने अनुभव के दम पर करियर का 1000वां मैच जीतने में सफलता हासिल की।
इस मैच के बाद वीनस ने कहा, 'इस खेल से मुझे बेहद प्यार है और मैं इसे कभी नहीं छोड़ना चाहती।' वीनस ने कहा कि पिछले कुछ समय से भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया है, जिस वजह से उन्हें लगातार ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा।
बता दें कि वीनस ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब साल 2000 में जीता था। डब्लूटीएक की रैंकिंग में नंबर 8 पर मौजूद वीनस विलियम्स ने अपने करियर में सात ग्रैंडस्लैम जीते हैं। उन्होंने पांच बार विंबल्डन का खिताब जीता है।