{"_id":"357f29ca-712a-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"venus-williams-pulls-out-of-qatar-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर ओपन में नहीं खेलेंगी चोटिल वीनस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कतर ओपन में नहीं खेलेंगी चोटिल वीनस
दोहा/एजेंसी
Updated Thu, 07 Feb 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने पीठ की चोट के कारण अगले सप्ताह होने वाले कतर ओपन से अपना नाम वापिस ले लिया है। इसके साथ ही अमेरिकी खिलाड़ी इटली के खिलाफ आगामी फेड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी वीनस ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से ही पीठ की चोट से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
चोट के कारण वीनस जीडीएफ सुऐज टूर्नामेंट और इटली के खिलाफ आगामी फेड कप भी नहीं खेल पाएंगी। कतर ओपन में वीनस की जगह अब एंड्रिया हियावाकोवा टूर्नामेंट में शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि वीनस वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम में रूस की मारिया शारापोवा से तीसरे राउंड में हार गई थीं जबकि डबल्स मुकाबले में अपनी जोड़ीदार और बहन सेरेना विलियम्स के साथ उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिंगल्स मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हमवतन युवा खिलाड़ी स्लोएन स्टीफंस के हाथों शिकस्त झेलने वाली सेरेना कतर में खेलेंगी।