फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open Rafael Nadal into semis after big fight from Diego Schwartzman

US Open: सेमीफाइनल में नडाल, 19वें ग्रैंडस्लैम खिताब से बस दो जीत दूर

Thu, 05 Sep 2019 12:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 05 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
US Open Rafael Nadal into semis after big fight from Diego Schwartzman
रफेल नडाल - फोटो : social Media

तीन बार के चैम्पियन रहे स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। पुरुष सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को सीधे सेटों में 6-4, 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। 33 वर्षीय नडाल ने 20वीं सीड श्वार्टजमैन के खिलाफ दो घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले में अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए खेल को अपने पाले में मोड़ा।

विज्ञापन

राफेल नडाल 8वीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। अब सेमीफाइनल में उनका सामना इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा। 18 ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा चुके नडाल के लिए यह टूर्नामेंट आसान हो गया ह। वर्ल्ड नंबर एक नोवाक जोकोविच और वर्ल्ड नंबर तीन रोजर फेडरर पहले ही बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

23 साल के बेरेटिनी ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में जगह बनाई है। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 13 फ्रांस के गेल मोनफिल्स को करीब चार घंटे तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 6-2, 3-6, 7-6 (7-5) से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी ओपन में अब टॉप-10 पुरुष खिलाड़ियों में सिर्फ राफेल नडाल और डेनिल मेदवेदेव ही खिताबी रेस में बचे हुए हैं। मेदवेदेव सेमीफाइनल में बुल्गारियाई खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव से भिड़ेंगे। मेदवेदेव ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका को हराया। दिमित्रोव ने स्विट्जरलैंड के ही रोजर फेडरर को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed