फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open Prize money increased know all details carlos Alcaraz fit to play in grand slam

US Open: यूएस ओपन की ईनामी राशि में की गई बढ़ोतरी, एकल विजेताओं को अब मिलेंगे इतने रुपये; अल्कारेज फिट घोषित

Fri, 21 Aug 2026 11:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:41 AM IST
सार

वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन को शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इससे पहले ही आयोजकों ने इसकी ईनामी राशि में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
US Open Prize money increased know all details carlos Alcaraz fit to play in grand slam
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : Carlos Alcaraz X

विस्तार

ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा ईनामी राशि बढ़ाने की मांग लंबे समय से चल रही है। वर्ष के चौथे ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन 2026 में खिलाड़ियों की ये मांग पूरी होने वाली है। यूएस ओपन में इस बार खिलाड़ियों की ईनारी राशि में इजाफा होने वाला है। यूएस ओपन की प्राइज मनी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। खिलाड़ियों की कुल सैलरी बढ़कर 108 मिलियन डॉलर हो गई है। टूर्नामेंट से पहले, यूएसटीए ने एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन

एकल विजेता को कितनी मिलेगी राशि?
यूएसटीए के सीईओ क्रेग टिली ने कहा कि यह कदम खेल के आगे बढ़ने के लिए जरूरी हो सकता है। एकल विजेता को 52.65 करोड़ मिलेंगे। वहीं, एकल फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को करीब 26.80 करोड़ रुपये (2.8 मिलियन) दिए जाएंगे। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को लगभग 7.46 करोड़ रुपये (780,000) और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को करीब 13.88 करोड़ रुपये (1.45 मिलियन) मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युगल मुकाबलों में पुरुष, महिला और मिश्रित जीतने वाले खिलाड़ियों को लगभग 9.57 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिन्हें वे आपस में बाटेंगी। वहीं, उपविजेता टीमों को करीब 5,00,000 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। इसके अलावा, व्हीलचेयर एकल के चैंपियंस को लगभग 99 लाख रुपये (1,04,000) की इनामी राशि मिलेगी। पहले ही मैच में हारकर बाहर होने वाले खिलाड़ी को भी लगभग 1.34 करोड़ रुपये (140,000) मिलेंगे। यूएस ओपन 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होगी।
विज्ञापन

अल्कारेज खिताब के बचाव के लिए तैयार 
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्कारेज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह यूएस ओपन के लोगो के सामने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर का कैप्शन था, 'चलिए शुरू करते हैं।' सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन अल्कारेज अप्रैल से ही दाहिनी कलाई की चोट के कारण बाहर हैं। इस कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। अल्कारेज ने पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में यानिक सिनर को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता, लेकिन बार्सिलोना ओपन में अपना पहला मैच जीतने के बाद वह टूर्नामेंट से हट गए। खेल से बाहर रहने के बावजूद वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed