फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open: Novak Djokovic stands on the precipice of history, will face Daniil Medvede in final

US Open: जोकोविच कैलेंडर ग्रैंडस्लैम से एक जीत दूर, जीते तो रच देंगे इतिहास, 52 साल बाद बनेगा रिकॉर्ड

Sat, 11 Sep 2021 08:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 08:12 PM IST
सार

  • जोकोविच कैलेंडर ग्रैंडस्लैम जीतने से बस एक कदम दूर
  • जोकोविच और मेदवेदेव के बीच होगी खिताबी टक्कर
  •  52 साल बाद बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

विज्ञापन
US Open: Novak Djokovic stands on the precipice of history, will face Daniil Medvede in final
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच कैलेंडर ग्रैंडस्लैम से केवल एक जीत दूर हैं। अगर जोकोविच फाइनल जीत जाते हैं तो वह 52 साल बाद कैलेंडर ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले रॉड लीवर ने 1969 में यह कमाल किया था। वह सत्र के सभी चारों ग्रैंडस्लैम जीते थे। लीवर 1962 में भी ऐसा कर चुके थे। वहीं, स्टेफी ग्राफ 1988 में ऐसा करने वाली महिला खिलाड़ी थीं।

विज्ञापन


जीते तो यह उनका रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम होगा
अगर जोकोविच खिताब जीत लेते हैं तो यह उनका रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम होगा। वह अभी 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी पर हैं। एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर सबसे ज्यादा हफ्ते तक रहने वाले जोकोविच अब रविवार को फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से भिड़ेंगे। जोकोविच ने इस साल फरवरी में आस्ट्रेलियन ओपन, जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विंबलडन में मेजर खिताब जीते हैं। 
विज्ञापन


रिकॉर्ड नौवीं बार फाइनल में
सर्बिया के इस 34 साल के खिलाड़ी ने शुक्रवार को ज्वेरेव को हराकर अपने 31वें करियर स्लैम फाइनल में प्रवेश किया और फेडरर के इस रिकॉर्ड की बराबरी की। वह अभी तक न्यूयॉर्क में रिकॉर्ड नौवीं बार फाइनल में पहुंचे हैं, जिसमें से तीन बार उन्होंने चैंपियनशिप जीती है। शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी जोकोविच ने ज्वेरेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराया। इसके साथ ही इस सत्र में मेजर चैंपियनशिप में उनकी जीत का रिकार्ड 27-0 हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जोकोविच 1969 के बाद कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाला पहला पुरुष खिलाड़ी बनने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं रूस के 25 साल के मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में कनाडा के 12वें वरीय फेलिक्स ऑगर एलियासिमे को 6-4 7-5 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वह इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में जोकोविच से हारे थे। वहीं, 2019 अमेरिकी ओपन फाइनल में उन्हें नडाल ने हराया था।

क्या होता है कैलेंडर ग्रैंडस्लैम?
जब कोई टेनिस खिलाड़ी एक साल में चारों प्रमुख ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीत ले तो उसे कैलेंडर ग्रैंडस्लैम कहा जाता है। जोकोविच इस साल फ्रेंच ओपन, विंबलडन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत चुके हैं और अब यूएस ओपन का खिताब जीतने से एक जीत दूर हैं।


चारों ग्रैंडस्लैम के बारे में 
चारों ग्रैंडस्लैम में सबसे पुराना टू्र्नामेंट में विंबलडन है। इसकी शुरुआत 1877 में हुई थी। इसके बाद 1881 में यूएस ओपन, फिर 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत हुई थी। ऑस्ट्रेलियन ओपन जनवरी में खेला जाता है। फ्रेंच ओपन मई और जून के बीच खेला जाता है। वहीं, विंबलडन जून-जुलाई के बीच खेला जाता है जबकि अगस्त-सिंतबर में अमेरिकी ओपन (यूएस ओपन) की शुरुआत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed