फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open: Naomi Osaka earns support after announcing break from sport

US Open: टेनिस से ब्रेक लेना चाहती हैं नाओमी ओसाका, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सपोर्ट

Sat, 04 Sep 2021 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 04 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
US Open: Naomi Osaka earns support after announcing break from sport
नाओमी ओसाका - फोटो : social media

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका टेनिस से ब्रेक लेना चाहती हैं। उनके इस फैसले का लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन किया है। बता दें की ओसाका को अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। कनाडा की 18 साल की लीला फर्नांडिज ने तीसरे दौर में ओसाका को 7-5, 7-6, 4-6 से हराया। लीला से हारने के बाद ओसाका अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकीं और अपना रैकेट तोड़ दिया।

विज्ञापन


बता दें कि ओसाका का फ्रेंच ओपन के बाद यह दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था। वहीं, दुनिया की 73वें नंबर की खिलाड़ी लीला पहली बार ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंची हैं। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि, वह खेल से दूरी बनाने की योजना बना रही हैं। जापान की इस खिलाड़ी ने कहा, 'हाल में मुझे ऐसा लगने लगा है कि जब मैं जीतती हूं तो मुझे खुशी नहीं होती।' गौरतलब है कि फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जीतने के बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से नाम वापिस ले लिया था। वह विंबलडन भी नहीं खेली थी लेकिन टोक्यो ओलिंपिक में उन्होंने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed