{"_id":"5ee7bd4727af717a184e8b8f","slug":"us-open-can-be-held-in-the-empty-stadium-without-spectators-during-the-corona-era","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में हो सकता है US ओपन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोरोना काल में बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में हो सकता है US ओपन
Mon, 15 Jun 2020 11:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
us open
- फोटो : USOpen.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन ने इस साल के यूएस ओपन टूर्नामेंट को बंद दरवाजे में दर्शकों के बगैर करवाने का फैसला किया है। हालांकि अभी टूर्नामेंट के आयोजन की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फोर्ब्स के सूत्रों के मुताबिक इसे 31 अगस्त से 13 सितम्बर के बीच करवाया जा सकता है और इसकी सूचना जल्दी ही दे दी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से मार्च के बाद से किसी भी तरह के प्रोफेशनल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ है, विंबलडन को जहां पहले ही रद्द कर दिया गया है वहीं फ्रेंच को अपने समय से आगे बढ़ाकर सितम्बर में करवाने की योजना है।
विज्ञापन
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन राफेल नडाल दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले ही कोरोना के खतरे की वजह से भाग लेने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन