{"_id":"5d7321ce8ebc3e016c138b33","slug":"us-open-2019-rafael-nadal-beats-matteo-berrettini-to-reach-fifth-final-daniil-medvedev-next","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open: नडाल पांचवीं बार यूएस ओपन के फाइनल में, डेनिल मेदवेदेव से होगा मुकाबला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open: नडाल पांचवीं बार यूएस ओपन के फाइनल में, डेनिल मेदवेदेव से होगा मुकाबला
Sat, 07 Sep 2019 08:49 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 07 Sep 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल साल के चौथे और आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में इटली के मातेओ बेरेतिनी को 7-6 (8/6), 6-4, 6-1 से हरा दिया। नडाल 19 साल के अपने करियर में पांचवीं बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। फाइनल में उनका मुकाबला रूस के डेनिल मेदवेदेव से होगा।
विज्ञापन
23 साल के मेदवेदेव अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। 33 वर्षीय राफेल नडाल ने अब तक 18 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। रोजर फेडरर ने पुरुष सिंगल्स में सबसे अधिक 20 ग्रैडस्लैम खिताब जीते हैं। अगर नडाल रविवार को फाइनल मुकाबला जीत लेते हैं, तो उनके नाम 19 ग्रैंडस्लैम हो जाएंगे।
विज्ञापन