फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open: 18 years old leylah fernandez and carlos alcaraz enters quarterfinals for the first time

US Open 2021: 18 वर्षीय कार्लोस और लेलाह ने रचा इतिहास, धुरंधरों को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Mon, 06 Sep 2021 09:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 06 Sep 2021 09:21 AM IST
सार

यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम में 18 वर्षीय लेलाह ने पूर्व चैंपियन और 16वीं रैंकिंग वाली एंजेलिक कर्बर को हराकर बाहर किया। बाएं हाथ की युवा कनाडाई खिलाड़ी ने कर्बर को 4-6, 7-6 (5), 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
US Open: 18 years old leylah fernandez and carlos alcaraz enters quarterfinals for the first time
कार्लोस और लेलाह - फोटो : twitter@USopen

विस्तार

यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम में उलटफेर का दौर जारी है। महिलाओं के एकल स्पर्धा में 18 वर्षीय लेलाह फर्नांडेज ने एक बार फिर से बड़ा उलटफेर किया है। लेलाह ने इस बार पूर्व चैंपियन और 16वीं रैंकिंग वाली एंजेलिक कर्बर को हराकर बाहर किया। बाएं हाथ की युवा कनाडाई खिलाड़ी ने कर्बर को 4-6, 7-6 (5), 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल में लेलाह के सामने एलीना स्वितोलिना की चुनौती होगी। स्वितोलिना ने अंतिम 16 राउंड में सिमोना हालेप को 6-3, 6-3 से हराया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाव्लुचेंकोवा दस साल बाद अंतिम-16 में :
महिला एकल के अन्य मुकाबले में फ्रेंच ओपन की उपविजेता अनास्तासिजा पाव्लुचेंकोवा दस साल बाद साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम के अंतिम-16 में पहुंचने में सफल रहीं। रूस की पाव्लुचेंकोवा ने हमवतन वरवरा ग्रेचेवा को 6-1, 6-4 से हराया। अगले दौर में पाव्लुचेंकोवा की टक्कर कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगी, जिन्होंने अजला तोमलजानोविच को 6-3, 6-3 से मात दी। 2019 की चैंपियन बियांका आंद्रिस्कू ने ग्रीट मिन्नेन को 6-1, 6-2 से हारकर यहां लगातार दसवीं जीत दर्ज की। बियांका ने यूएस ओपन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। अब क्वार्टरफाइनल में वह मारिया सक्कारी से भिड़ेंगी।

सबलेंका पहली बार यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में
दूसरी वरीय आर्यना सबलेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दौर का मुकाबला जीत लिया है। सबलेंका ने एलिस मर्टेन्स को 6-4, 6-1 से हराकर पहली बार यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है।

कार्लोस अलकारेज ने रचा इतिहास
महिलाओं के अलावा पुरुषों के एकल स्पर्धा में भी उलटफेर हुआ है। स्पेन के 18 वर्षीय कार्लोस अलकारेज का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने पीटर गोजोक्जिक को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। कार्लोस 1990 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले माइकल चांग 1990 में 17 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे। कार्लोस के सामने अब 12वीं वरीय फेलिक्स ऑगर की चुनौती होगी। 
 

140 साल में पहली बार इटली के दो खिलाड़ी अंतिम-16 में :
इटली के जानिक सिनेर और माटियो बेरेटिनी भी चौथे दौर में पहुंच गए। यह टूर्नामेंट के 140 साल के इतिहास में पहला मौका है जब इटली के दो खिलाड़ी अंतिम-16 में पहुंचे। सिनेर ने तीन घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में 17वें नंबर के खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को 7-6, 6-2, 4-6, 4-6, 6-2 से उलटफेर का शिकार बनाकर पहली बार चौथे दौर में जगह बनाई। अब उनका सामना ओलंपिक चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव अमेरिका के जैस सोक के मुकाबले से हटने से आगे बढे़। सोक ने जब मैच छोड़ा तब ज्वेरेव 3-6, 6-2, 6-3, 2-1 से आगे चल रहे थे। बेरेटिनी ने एल्लया इवाश्का को 6-7, 6-2, 6-4, 2-6, 6-3 से हराकर लगातार तीसरे साल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बेरेटिनी की भिड़ंत अब अस्कर ओट्टे से होगी जिन्होंने आंद्रेस सेप्पी को 6-3, 6-4, 2-6, 7-5 से मात दी।

बारबोरा ने मुगुरूजा को हराकर क्वार्टरफाइनल में
फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्रेइसिकोवा ने दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन गार्बाइन मुगुरूजा को 6-3, 7-6 से हराकर अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना चेक गणराज्य की एरिना सबालेंका से होगा, जो दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं। मुगुरूजा 2016 फ्रेंच ओपन और 2017 विम्बलडन जीती हैं और पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन में उपविजेता रही लेकिन अमेरिकी ओपन में चौथे दौर से आगे कभी नहीं बढ सकीं। 

बोपन्ना-इवान प्रीक्वार्टर फाइनल में
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग प्रीक्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। बोपन्ना-इवान ने मोनाको के ह्यूगो नेस और फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच की जोड़ी को एक घंटे 56 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-4 से पराजित किया। अब इस जोड़ी का सामना चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन की जो सैलिसबरी की जोड़ी से होगा। बोपन्ना टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती हैं।

बर्थडे गर्ल लेला ने अब पूर्व चैंपियन कर्बर का किया शिकार 

गत चैंपियन नाओमी ओसाका को बाहर करने के बाद बर्थडे गर्ल लेला फर्नांडिज ने यूएस ओपन के चौथे दौर में पूर्व चैंपियन एंजेलिक कर्बर को भी उलटफेर का शिकार बनाकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली दुनिया की 73वें नंबर की लेला ने 16वें नंबर और 2016 की चैंपियन कर्बर को 4-6, 7-6, 6-2 से पराजित किया। लेला ने एक सेट से पिछड़ने के बाद दो घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज की। लेला ने तीसरे दौर में पिछले साल की विजेता ओसाका को मात दी थी। लीला का सामना पांचवीं वरीय इलिना स्वितोलिना से होगा, जिन्होंने सिमोना हालेप को मात दी। अर्याना सबालेंका ने इलिसे मार्टेंस को आसानी से 6-4, 6-1 से हराकर पहली बार साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम के अंतिम-8 में जगह बनाई। 

बॉटिक ने डिएगो को किया बाहर 
पहली बार न्यूयॉर्क में खेल रहे नीदरलैंड के बॉटिक वॉन डि अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को 6-3,6-4, 5-7, 5-7, 6-1 से उलटफेर का शिकार बनाकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। क्वालिफायर बॉटिक ने यह मैच चार घंटे 19 मिनट में जीता। इससे पहले किसी ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़न वाले बॉटिक का सामना अब दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने ब्रिटेन के 6-3, 6-4, 6-3 से मात दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed